PKL 2019, U Mumba vs UP Yoddha: ये खिलाड़ी पलट सकते हैं मैच का पासा, जानिए कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 18, 2019 07:17 AM2019-09-18T07:17:47+5:302019-09-18T07:17:47+5:30

PKL 2019, U Mumba vs UP Yoddha: यूपी 15 में से 8 मैच जीतकर 47 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं मुंबई ने 15 में से 7 मुकाबले गंवाए हैं।

PKL 2019, U Mumba vs UP Yoddha: Match Preview and Team Analysis and live streaming | PKL 2019, U Mumba vs UP Yoddha: ये खिलाड़ी पलट सकते हैं मैच का पासा, जानिए कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन

PKL 2019, U Mumba vs UP Yoddha: ये खिलाड़ी पलट सकते हैं मैच का पासा, जानिए कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन

प्रो कबड्डी लीग-2019 में 18 सितंबर को पहला मुकाबला यू मंबा और यूपी योद्धा के बीच खेला जाना है। ये मैच पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

प्रदर्शन पर एक नजर: अंकतालिका पर नजर डालें, तो यूपी 15 में से 8 मैच जीतकर 47 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं मुंबई ने 15 में से 7 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 47 अंकों के साथ छठे पायदान पर है।

इन पर रहेंगी नजरें: मुंबई के अभिषेक सिंह 76, जबकि यूपी के श्रीकांत जाधव 87 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं मुंबई की ओर से फजल अत्राचली 50 और यूपी की तरफ से सुमित 50 टैकल अंक जुटा चुके हैं। फैंस को इनसे खासा उम्मीदें होंगी।

कहां देख सकेंगे मैच: यू मंबा और यूपी योद्धा के बीच इस मैच का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

यूपी योद्धा: 

रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।

डिफेंडर: आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।

ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।

Web Title: PKL 2019, U Mumba vs UP Yoddha: Match Preview and Team Analysis and live streaming

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे