PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba, Match Preview and Live Streaming: नंबर-1 बनने उतरेगा दिल्ली, इन पर रहेंगी निगाहें

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 11, 2019 07:03 AM2019-10-11T07:03:48+5:302019-10-11T07:03:48+5:30

PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba: दबंग दिल्ली और यू मुंबा के बीच इस मैच का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा।

PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba, Match Preview and Live Streaming, Dream XI: | PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba, Match Preview and Live Streaming: नंबर-1 बनने उतरेगा दिल्ली, इन पर रहेंगी निगाहें

PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba, Match Preview and Live Streaming: नंबर-1 बनने उतरेगा दिल्ली, इन पर रहेंगी निगाहें

प्रो कबड्डी लीग-2019 में शुक्रवार (11 अक्टूबर) को पहला मुकाबला दबंग दिल्ली और यू मुंबा के बीच खेला जाना है। ये मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

प्रदर्शन पर एक नजर: अंकतालिका पर नजर डालें, तो मुंबई 21 में से 12 मैच जीतकर 69 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं दिल्ली ने 21 में से 15 मुकाबले जीते हैं और ये टीम 82 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्का कर चुकी हैं। ऐसे में ये सिर्फ तैयारियां परेखेंगे।

इन पर रहेंगी नजरें: दिल्ली के नवीन कुमार 256, जबकि मुंबई के अभिषेक सिंह 125 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं मुंबई की ओर से फजल अत्राचली 72 और दिल्ली की तरफ से जोगिंदर नरवाल 46 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

कहां देख सकेंगे मैच: दबंग दिल्ली और यू मुंबा के बीच इस मैच का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।

दबंग दिल्ली:

रेडर: अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।

डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।

ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।

यू मंबा:

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

Web Title: PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba, Match Preview and Live Streaming, Dream XI:

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे