लाइव न्यूज़ :

भारत बना कबड्डी मास्टर्स 2018 का चैंपियन, फाइनल में ईरान को बड़े अंतर से हराया

By सुमित राय | Updated: July 1, 2018 00:03 IST

भारत ने दुबई में शनिवार को खेले गए कबड्डी मास्टर्स के फाइनल मुकाबले में ईरान को 44-26 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।

Open in App

दुबई, 30 जून। भारतीय कबड्डी टीम ने दुबई में शनिवार को खेले गए कबड्डी मास्टर्स के फाइनल मुकाबले में ईरान को 44-26 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। भारत को शुरू से ही टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि भारत के अलावा ईरान की टीम ने भी ग्रुप स्टेज में अपना एक भी मैच नहीं गंवाया था।

भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण कोरिया मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, ईरान ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को मात देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी।

भारत ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना। इसके बाद ईरान ने पहली रेड की, लेकिन उसे कोई प्वाइंट नहीं मिला। वहीं, भारत ने पहली ही रेड में प्वाइंट अपने नाम कर लिया। अजय ठाकुर ने रेड कर भारत को प्वाइंट दिलाया। मैच की शुरुआत में भारत ने जो बढ़त बनाई उसे वह अंत तक कायम रखने में सफल रहा।

कबड्डी में विश्व के दो शीर्ष देशों के बीच हुए खिताबी मुकाबले में तीन बार की विश्व चैम्पियन भारत की ओर से कप्तान अजय ठाकुर (नौ अंक) टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे, जबकि मोनू गोयत ने छह अंक जुटाए। भारत ने दो बार ईरान की टीम को ऑलआउट कर बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

मैच के पहले हाफ के दौरान स्टेडियम की बत्ती गुल हो गई, जिससे 10 मिनट तक खेल रोकना पड़ा। दूसरे हाफ में ईरान के कप्तान अमीरहोस्सेइन मालेकी ने भारतीय टीम पर 'रफ प्ले' का आरोप लगया जिसे रेफरी ने खारिज कर दिया। (खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

कबड्डी मास्टर्स से पहले भारत और ईरान की टीमें अहमदाबाद में विश्व कप 2016 के फाइनल में भिड़ी थी, जिसमें अजय ठाकुर ने भारत को नौ अंको से जीत दिलने में अहम भूमिका निभाई थी। इस टूर्नामेंट में भारत और ईरान के अलावा दक्षिण कोरिया, केन्या, पाकिस्तान और अर्जेंटीना की टीमों ने हिस्सा लिया था।

टॅग्स :कबड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलकबड्डी खिलाड़ियों की खोज के लिये 11 शहरों में चलाया जाएगा एफकेएच कार्यक्रम

कबड्डीPro Kabaddi League: इतिहास में अब तक इन टीमों ने किया है खिताब पर कब्जा

अन्य खेलघाटी में लोकप्रिय हो रहा है कबड्डी का खेल

अन्य खेलप्रो कबड्डी लीग: गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, पटना पाइरेट्स की होम ग्राउंड में लगातार तीसरी हार

अन्य खेलPro Kabaddi: पहले हाफ में पिछड़ने के बाद बेंगलुरु ने की शानदार वापसी, हरियाणा को 42-34 से हराया

कबड्डी अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!