SSC Exam Calendar 2020-21: एसएससी ने जारी की एग्जाम की डेटशीट, जाने विस्तार से...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 11, 2019 11:58 AM2019-12-11T11:58:00+5:302019-12-11T11:58:00+5:30
एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टायर-3 एग्जाम रविवार, (29 दिसंबर, 2019) को सुबह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सीएसएचएल का 16 मार्च से 27 मार्च 2020 तक आयोजित किया जाएगा।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाएं 2020-2021 में आयोजित की जानी है। इसके लिए आयोग ने एसएससी, सीजीएल, सीएचएसएल समेत सभी परीक्षाओं की डेटशीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दी हैं।
एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टायर-3 एग्जाम रविवार, (29 दिसंबर, 2019) को सुबह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सीएसएचएल का 16 मार्च से 27 मार्च 2020 तक आयोजित किया जाएगा। एसएससी जूनियर इंजीनियरिंग एग्जाम (SSC Junior Engineer) 30 मार्च से 2 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक ssc.nic.in पर क्लिक कर सकते हैं।
SSC exam date इस तरह देखें-
1.सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
2.यहां पर CANDIDATE'S CORNER पर क्लिक करने के बाद एग्जामिनेशन कलैंडर पर जाएं।
3.इसके बाद आप यहां पर एग्जाम की डेट जान सकते हैं।
4. भविष्य में एग्जाम डेट भूल ना पाएं, इसके लिए आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।