OYO कंपनी भारत में करेगी एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी, अपना कारोबार करेगी पुनर्गठित

By भाषा | Published: January 13, 2020 08:27 PM2020-01-13T20:27:19+5:302020-01-13T20:27:19+5:30

कंपनी के संस्थापक और समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा कि यह 2020 के लिए नए रणनीतिक उद्देश्य का एक हिस्सा है। इसके तहत विभिन्न इकाइयों और परिचालन में टीमों को पुनर्गठन किया जाएगा।

Oyo will lay off more than 1,000 employees | OYO कंपनी भारत में करेगी एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी, अपना कारोबार करेगी पुनर्गठित

OYO कंपनी भारत में करेगी एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी, अपना कारोबार करेगी पुनर्गठित

होटल कंपनी ओयो भारत में 1,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। वह भारत में अपने कारोबार को पुनर्गठित कर रही है। भारत और दक्षिण एशिया में ओयो के कर्मचारियों को भेजे आंतरिक मेल में कंपनी के संस्थापक और समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ सहयोगियों को ओयो से बाहर एक नया करियर तलाश करने के लिए कहना "आसान फैसला" नहीं है।

मेल में यह नहीं बताया गया है कि कितने लोगों की छंटनी की जा रही है। हालांकि, मामले से जुड़े सूत्रों ने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की योजना की बात कही। साथ ही इसके पीछे की वजह 'जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों को रखना' बताया गया है।

अग्रवाल ने कहा कि यह 2020 के लिए नए रणनीतिक उद्देश्य का एक हिस्सा है। इसके तहत विभिन्न इकाइयों और परिचालन में टीमों को पुनर्गठन किया जाएगा।

Web Title: Oyo will lay off more than 1,000 employees

रोजगार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :jobsनौकरी