लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार का दावा, कैम्पस प्लेसमेंट के जरिए इंजीनियरिंग के 4 लाख से अधिक छात्रों को मिली नौकरियां

By भाषा | Updated: July 15, 2019 15:13 IST

लोकसभा में रामचरण बोहरा के प्रश्न के लिखित उत्तर में निशंक ने यह भी कहा कि 2018-19 में एआईसीटीई से संबद्ध संस्थानों से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले 4,00,823 छात्रों को कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी मिली।

Open in App

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को कहा कि देश में शैक्षणिक वर्ष 2018-19 में इंजीनियरिंग में स्नातक होने वाले चार लाख से अधिक युवाओं को कैम्पस प्लेसमेंट के जरिए नौकरियां हासिल हुईं।

लोकसभा में रामचरण बोहरा के प्रश्न के लिखित उत्तर में निशंक ने यह भी कहा कि 2018-19 में एआईसीटीई से संबद्ध संस्थानों से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले 4,00,823 छात्रों को कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी मिली।

उन्होंने यह भी बताया कि इसी शैक्षणिक अवधि में आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई पूरी करने वाले 17,946 युवाओं का कैम्पस प्लेसमेंट हुआ।

उधर, सदन में एक सवाल के जवाब में निशंक ने कहा कि उद्योग क्षेत्र की मांग के मुताबिक इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम में बदलाव किए जा रहे हैं और छात्रों को रोजगार पाने के लिए अधिक योग्य बनाने के लिए भी काउंसलिंग सहित कई कदम उठाए गए हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारमानव संसाधन विकास मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

रोजगार अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना