बिहार में निकलने वाली है बंपर सरकारी नौकरियां, इन पदों पर आप कर सकते हैं अप्लाई
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 4, 2019 01:27 PM2019-09-04T13:27:45+5:302019-09-04T13:27:45+5:30
मंगलवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कई पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिली है।
Highlightsबिहार सरकार जल्द ही सरकारी नौकरियों के लिए बंपर भर्तियां ला रही है। बिहार पंचायत का पुनर्गठन किया गया है, जिससे 303 पदों पर भर्तियां निकली हैं।
बिहार सरकार जल्द ही सरकारी नौकरियों के लिए बंपर भर्तियां ला रही है। दरअसल, मंगलवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कई पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिली है।
इन पदों पर भर्ती के लिए मिली मंजूरी-
बिहार पंचायत का पुनर्गठन किया गया है, जिससे 303 पदों पर भर्तियां निकली हैं।
इसके अलावा समाज कल्याण विभाग में कुल 1465 पदों पर भर्तियां निकली है।
बिहार के 36 सरकारी अस्पताल में ऑडियो ग्राफर और स्पीच पैथोलॉजिस्ट के लिए 72 पदों पर भर्ती होनी है।
इसके अलावा बिहार के सबसे बड़े अस्पताल और कॉलेज के किडनी ट्रांसप्लांट डिपार्टमेंट में कुल 39 पर भर्ती होनी है।