जोमैटो ने छंटनी के दौर के बीच निकाली बंपर नौकरी, 800 कर्मचारियों की होगी भर्ती

By सत्या द्विवेदी | Published: January 25, 2023 02:06 PM2023-01-25T14:06:17+5:302023-01-25T14:06:17+5:30

जोमैटो कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने नई भर्ती का ऐलान करते हुए लगभग 800 जॉब ओपनिंग की घोषणा की है।

Zomato took out bumper job, 800 employees will be recruited | जोमैटो ने छंटनी के दौर के बीच निकाली बंपर नौकरी, 800 कर्मचारियों की होगी भर्ती

जोमैटो ने छंटनी के दौर के बीच निकाली बंपर नौकरी, 800 कर्मचारियों की होगी भर्ती

Highlightsजोमैटो ने 800 पदों पर भर्तियां निकालने का ऐलान किया है।हाल में कई कंपनियों में बड़ी छंटनी के दौर के बीच जोमैटो ने निकाली है भर्तियांजोमैटो सीईओ ने दी जानकारी, इससे पहले हाल में कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी भी की थी।

नई दिल्ली: भारत में फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो ने खुशखबरी दी है। जोमैटो सीईओ दिपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन पोस्ट पर नौकरी देने की घोषणा की है। दीपिंदर ने कहा कि, 'कंपनी में अलग- अलग कई भूमिकाओं के लिए 800 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। हमारे पास 24*7 के लिए काम है। आप इसके लिए सीधा मुझसे संपर्क करें और मुझे रिज्यूमे भेजें'।  

उन्होंने कहा कि ग्रोथ मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजर ,प्रोडक्ट ओनर, चीफ ऑफ स्टाफ से लेकर जनरलिस्ट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर जैसे रोल के लिए ऐप्लिकेशन ओपन हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को टैग करने और अधिक जानकारी के लिए अपनी मेल आईडी (deepinder@zomato.com) भी दी है।

जोमैटो के इस फैसले पर लोग कर रहे हैं सवाल
जोमैटो सीईओ के इस पोस्ट पर लोग जम कर कमेंट कर रहे हैं किसी ने इसे 'मार्केटिंग नौटंकी' का नाम दिया तो किसी ने सवाल किया है कि  “ Any surety against layoffs" जिसके जवाब  में  उन्होंने कहा “There never is"। एक यूजर ने कहा मतलब किसी की अब पर्सनल लाइफ नहीं होगी ? 

नवंबर 2022 में जोमैटो ने की थी कटौती
बता दें नवंबर 2022 में अपने 3800 स्टाफ में से 3% कर्मचारियों की जोमैटो ने छटनी की थी। तब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की लागत में कटौती और लाभदायक बनाने के लिए ऐसा किया गया था। इस छटनी में उत्पाद, तकनीक और मार्केटिंग जैसे काम कर रहे लगभग 100 कर्मचारी प्रभावित हुए थे।  

दूसरी कंपनियां कर रही हैं छंटनी
जोमैटो कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब भारत में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या कम कर रही हैं। हाल ही में फूड एंड ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी ने अपने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। इसके साथ ही बायजू, वेदांतु, अनएकेडमी और शेयरचैट ने भी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। 

Web Title: Zomato took out bumper job, 800 employees will be recruited

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे