लाइव न्यूज़ :

जोजिला टनल: 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बन रहा है 14 किमी लंबा सुरंग, जानिए भारत के लिए कितना जरूरी है ये

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 1, 2021 14:40 IST

जोजिला टनल श्रीनगर, करगिल और लेह को आपस में जोड़ेगा। भारतीय सेना के लिए भी ये अहम साबित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देजोजिला टनल के बन जाने से सालों भर श्रीनगर, करगिल और लेह के बीच सड़क संपर्क रहेगाजोजिला टनल को बनाने में केंद्र सरकार कर रही है 6809 करोड़ रुपए खर्चइस टनल की लंबाई 14.15 किलोमीटर होगी और ये करीब 11578 फीट की ऊंचाई पर होगी

जम्मू: चीन सीमा तक पूरे साल पहुंच के लिए सामरिक महत्व की जोजिला टनल का जो काम पिछले साल अक्तूबर माह में शुरू हुआ था उसके बन जाने के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर खतरों से जूझने का सिलसिला रूक जाएगा। 

यह टनल न सिर्फ यात्रा समय में कटौती कर देगी बल्कि खतरा भी पूरी तरह से खत्म कर देगी। इस टनल को बनाने में केंद्र सरकार 6809 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

करीब 11578 फीट की ऊंचाई पर बनने वाली ये टनल बेहद आधुनिक होगी। इस टनल की लंबाई 14.15 किलोमीटर होगी। करगिल में बनने वाली जोजिला टनल हर लिहाज से दुनिया के सबसे आधुनिक सुरंगों में से एक होगी।

जोजिला दुनिया का सबसे खतरनाक दर्रा

करगिल के जोजिला दर्रे को दुनिया का सबसे खतरनाक दर्रा माना जाता। टनल के बनने से एक तो इसे पार करने का जोखिम कम होगा, साथ ही जो दूरी को तय करने में तीन घंटे लगते थे वो महज 15 मिनट में पूरी हो जाएगी। 

जोजिला सुरंग श्रीनगर, करगिल और लेह को आपस में जोड़ने में मददगार होगी। सुरंग से न सिर्फ चीन सीमा बल्कि पाकिस्तान की सीमा पर भी भारतीय सेना को जवानों की तैनाती में मदद मिलेगी।

जोजिला टनल का निर्माण कैसे हो रहा है

सेना और सिविल इंजीनियरों की एक टीम पहाड़ को काट कर इस सुरंग को बना रही है। इस सुरंग के बन जाने से श्रीनगर और लेह के बीच पूरे साल संपर्क सुविधा मिलेगी। 

सुरंग बनाने की प्रक्रिया में विस्फोटकों के जरिए पत्थरों को हटाकर पहले रास्ता बनाया जाता है। सुरंग निर्माण अपने आप में इंजीनियरिंग विधा की नायाब कृति है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर श्रीनगर घाटी और लेह के बीच जोजिला टनल द्रास और करगिल होते हुए सभी मौसम में संपर्क सुविधा उपलब्ध कराएगी। 

जोजिला टनल करगिल, द्रास और लद्दाख के लिए बड़ा उपहार

मौजूदा समय की अगर बात करें तो इस रूट पर आवागमन सिर्फ 6 महीने उपलब्ध रहता है। लद्दाख, गिलगिट और बालटिस्तान के करीब होने से इसका सामरिक महत्व भी है। 

जोजिला सुरंग परियोजना से करगिल, द्रास और लद्दाख क्षेत्र के लोगों की तीन दशक पुरानी मांग पूरी होगी। श्रीनगर-लेह खंड में यात्रा हिमस्खलन का खतरा नहीं होगा। 

इसके अलावा यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी। ठंड के दिनों में हिमपात की वजह से जोजिला दर्रा बंद रहता है। यह दुनिया में वाहनों के परिचालन के लिहाज से सवार्धिक खतरनाक मार्गों में से एक है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद भारत की न केवल आर्थिक क्षमता में इजाफा होगा, बल्कि सामरिक क्षमता में भी वृद्धि होगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?