लाइव न्यूज़ :

NIA के दावों पर जाकिर नाइक का जवाब, आतंकवाद से कनेक्शन पर कहा- 'मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं'

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2019 13:16 IST

इसी हफ्ते एनआईए के एक शीर्ष अधिकारी आलोक मित्तल ने कहा था कि देश में आतंकी संगठन IS से कनेक्शन के शक में 127 संदिग्धों को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़ा गया है। इन संदिग्धों में से ज्यादातर जाकिर नाइक की बातों से प्रभावित थे।

Open in App
ठळक मुद्देजाकिर नाइक ने कहा, 'मेरे खिलाफ अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला'तीन साल से ज्यादा वक्त हो गया, एजेंसी बिना किसी सबूत के दावे कर रही है: जाकिर नाइक

विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के उसके खिलाफ आतंकवाद के आरोपों पर कहा है एजेंसी बिना किसी ठोस सबूत के पिछेले तीन साल से ज्यादा समय से दावे करता रहा है। जाकिर नाइक ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे खिलाफ जांच को तीन साल से ज्यादा वक्त हो गया। एजेंसी बिना किसी ठोस सबूत के, जो उसकी बात का समर्थन करते हों, मुझे आतंकवाद से जोड़ कर लगातार दावे करता रहा है।'

माना जा रहा है कि नाइक का यह बयान हाल में ATS के प्रमुखों की एक बैठक के दौरान आये उस दावे पर आया है जिसमें भारत में पकड़े गये कई संदिग्धों में से ज्यादातर के जाकिर नाइक की बातों से प्रभावित होने की बात कही गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार जाकिर नाइक फिलहाल भारत में खुद पर शिकंजा कसने के बाद भागकर मलेशिया में है। 

गौरतलब है कि इसी हफ्ते एनआईए के एक शीर्ष अधिकारी आलोक मित्तल ने बताया है कि देश में आतंकी संगठन IS से कनेक्शन के शक में अधिकतम 127 संदिग्धों को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़ा गया है। आलोक मित्तल के अनुसार पकड़े गये इन संदिग्धों में से ज्यादातर जाकिर नाइक की बातों से प्रभावित थे। 

वहीं, एनआईए के निदेशक वाईसी मोदी ने भी कहा कि आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (JMB) भी बांग्लादेशी प्रवासियों की आड़ में भारत में पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। इसने झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक केरल में इस संगठन ने अपनी गतिविधियां शुरू भी कर दी हैं। मोदी के अनुसार एनआईए ने जेएमबी नेतृत्व से करीबी संबंध रखने वाले 125 संदिग्धों की सूची संबंधित राज्यों के साथ साझा की है।

टॅग्स :एनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारतएनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए टॉप LeT कमांडर साजिद जट्ट को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

भारतदिल्ली लाल किला कार विस्फोटः जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 जगहों पर NIA छापेमारी, ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल पर नजर, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में एक्शन

भारतRed Fort Blast: दिल्ली धमाकों से जमात-ए-इस्लामी और सिमी का क्या है कनेक्शन? जांच एजेंसी के रडार पर अल-फलाह के 2 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?