युवक ने आत्महत्या के इरादे से नवी मुंबई क्रीक में छलांग लगाई, पुलिस ने बचाया
By भाषा | Published: January 27, 2021 04:26 PM2021-01-27T16:26:18+5:302021-01-27T16:26:18+5:30
ठाणे, 27 जनवरी नवी मुंबई के वाशी क्रीक (खाड़ी) में 21 वर्षीय एक युवक ने गलफ्रेंड से लड़ाई होने के बाद आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। हालांकि, उसे बचा लिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है जब पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक व्यक्ति के वाशी क्रीक में छलांग लगाने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि पुलिस दल जब घटना स्थल पर पहुंचा तो वहां एक युवती रोती हुई मिली जिसने बताया कि उसके मित्र रवि रेड्डी ने उससे लड़ाई होने के बाद क्रीक में छलांग लगा दी है।
अधिकारी ने बताया कि वाशी पुलिस ने कुछ होमगार्ड, अपदा नियंत्रण के कर्मचारियों एवं मछुआरों की मदद से नौका से बचाव अभियान शुरू किया और युवक को बचाया जो डूबने ही वाला था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।