युवाओं का आतंकवाद में कोई भविष्य नहीं, उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने की कोशिश करेंगे: गिरीश चंद्र मुर्मू

By भाषा | Published: July 1, 2020 09:19 PM2020-07-01T21:19:02+5:302020-07-01T21:19:02+5:30

जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा है कि निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए हमें आतंकवादियों (इन भटके युवाओं को मारना) का सफाया करना होता है।

Youth have no future in terrorism, will try to bring them back to mainstream: Murmu | युवाओं का आतंकवाद में कोई भविष्य नहीं, उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने की कोशिश करेंगे: गिरीश चंद्र मुर्मू

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू (फाइल फोटो)

Highlightsउप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि किसी लोकतंत्र में जहां सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं, उन्हें आगे आना चाहिए और मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि ऐसे युवा, जो निहित स्वार्थों को लेकर आतंकवाद में धकेल दिए जाते हैं, कई निर्दोष लोगों की रक्षा के लिए ये मारे जाते हैं।

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा है कि सरकार युवाओं को आतंकवाद के दुष्चक्र से बाहर निकालने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ मंगलवार को यहां राजभवन में एक साक्षात्कार में कहा, "सबसे पहले, जो लोग गुमराह (आतंकवाद से जुड़ने के लिए) हो रहे हैं, उनमें सद्बुद्धि आए।

उन्हें समझना चाहिए कि यह सही रास्ता नहीं है। भारत के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार हैं और उनके पास भी वे अधिकार हैं।" उन्होंने कहा, "हम कोशिश कर रहे हैं कि कोई युवा गुमराह (आतंकवाद से जुड़ने के के लिए) नहीं हो। उनका उसमें (आतंकवाद में) कोई भविष्य नहीं है।’’ मुर्मू ने कहा कि सरकार उन्हें वापस मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, "हमने उन लोगों को अवसर दिया है जो आतंकवाद से जुड़ गए थे। कई मामलों में, उनके अभिभावकों के जरिए उन्हें आत्मसमर्पण के लिए राजी कराया गया। लेकिन कभी-कभी वे आत्मसमर्पण नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उनका ‘ब्रेनवॉश’ किया गया होता है।’’

युवाओं को आतंकवाद से वापस लाने के लिए एक अभियान होगा शुरू-

उपराज्यपाल ने युवाओं को आतंकवाद से वापस लाने के लिए एक अभियान शुरू करने की सरकार की योजना के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने जोर दिया, “आने वाले दिनों में, एक और अभियान होगा (युवाओं को आतंकवाद से दूर करने के लिए)। यह हमें इसलिए करना है ताकि उन्हें एहसास हो सके कि यह सही रास्ता नहीं है।

किसी लोकतंत्र में जहां सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं, उन्हें आगे आना चाहिए और मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए तथा अपने भाग्य का नियंता बनना चाहिए।” मुर्मू ने कहा कि ऐसे युवा, जो निहित स्वार्थों को लेकर आतंकवाद में धकेल दिए जाते हैं, कई निर्दोष लोगों की रक्षा के लिए मारे जाते हैं।

उन्होंने कहा, " (आतंकवाद में शामिल होने के लिए गुमराह हुए इन युवाओं को मारने में) कोई संतुष्टि नहीं है।" उपराज्यपाल ने कहा, “निर्दोष लोगों की सुरक्षा के लिए, सुरक्षा बलों को ऑपरेशन (ऐसे युवाओं के सफाए के लिए) चलाना पड़ता है। हमारा उद्देश्य ऐसे 25 या 50 लोगों को मारना नहीं है। बेहतर हो कि वे आतंकवाद से जुड़ने से दूर रहें। यह उनके सफाए की तुलना में बेहतर है।

निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए हमें आतंकवादी को मारना होता है-

उप-राज्यपाल ने कहा कि हमें निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए ऐसा (इन युवाओं को मारना) करना होता है।’’ कश्मीरी युवाओं के लिए एक संदेश में मुर्मू ने कहा कि पाकिस्तान में निहित स्वार्थ वाले तत्वों को उनसे कोई प्रेम नहीं है और इन ताकतों का उद्देश्य हिंसा और अशांति का माहौल बनाकर भारत को अस्थिर करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति है। कानून व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण है। लेकिन सीमा पार की सेना जम्मू और कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति बर्दाश्त नहीं कर पाती है। उन्हें कश्मीरियों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है। उनका लक्ष्य भारत को अस्थिर करना और हिंसा का माहौल बनाना है।’’

संघर्ष विराम उल्लंघन को निशाना साधते हुए मुर्मू ने कहा, "वे (पाकिस्तान) संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हैं। सीमा पार का आतंकवादी नेतृत्व और जम्मू-कश्मीर में उनके एजेंट इस क्षेत्र में उथल-पुथल बनाए रखने की भरसक कोशिश करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इससे दृढ़ता से निपटेंगे। मुझे यह भी उम्मीद है कि जिस तरह से हम विकास कार्य कर रहे हैं और जमीनी स्तर पर लोगों को अधिकारसंपन्न बना रहे हैं, उन्हें (आतंकवाद से जुड़ गए युवाओं को) को एहसास होगा कि सरकार उनकी भलाई के लिए काम कर रही है।’’ 

Web Title: Youth have no future in terrorism, will try to bring them back to mainstream: Murmu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे