लाइव न्यूज़ :

'राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर' बनाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, मोदी सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: January 23, 2020 16:31 IST

भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया कि बेरोजगारी और युवाओं की आत्महत्या से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार अनुच्छेद 370, सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों को उछाल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा कांग्रेस ने ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर’ के लिए अभियान शुरू किया मोदी सरकार पर बेरोजगारी और युवाओं की आत्महत्या से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया

कांग्रेस की युवा इकाई ने बेरोजगारी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के मकसद से ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर’ (एनआरयू) बनाने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को एक अभियान की शुरुआत की और इसके तहत उसने मिस्ड कॉल के लिए एक नंबर भी जारी किया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया कि बेरोजगारी और युवाओं की आत्महत्या से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार अनुच्छेद 370, सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों को उछाल रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश में बेरोजगारी 45 वर्षों में सबसे ज्यादा है और मंदी का माहौल है। रोजाना 36 युवा आत्महत्या कर रहे हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश में जाकर ‘सब चंगा सी’ बोलते हैं। जबकि हकीकत में सब चंगा नहीं, सब मंदा है।’’

अल्लावरू ने दावा किया, ‘‘देश की यह मंदी वैश्विक कारणों से नहीं आई है। यह मेड इन इंडिया मंदी है, मोदी सरकार द्वारा पैदा की गई मंदी है।’’ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘‘ मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन उसके पास कोई आंकड़ा नहीं है। नौकरी बात करने पर प्रधानमंत्री पकौड़ा तलने की सलाह देते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि देश को एनआरसी की जरूरत नहीं, बल्कि एनआरयू की जरूरत है। सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने छह वर्षों में कितने युवाओं को नौकरी दी और आगे कैसे बेरोजगारी दूर करेगी।’’ श्रीनिवास ने यह आरोप भी लगाया कि एक क्रिकेटर के अंगूठे में चोट लगने पर प्रधानमंत्री ट्वीट करते हैं, लेकिन बेरोजगारी से परेशान युवाओं और आंदोलन कर रहे लोगों के बारे में उनका कोई ट्वीट नहीं आ रहा है।

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने कहा, ‘‘मिस्ड कॉल के जरिए बेरोजगार युवा एनआरयू की मांग के प्रति अपना समर्थन देंगे और कुछ हफ्ते के बाद हमारे पास आए मिस्ड कॉल का आंकड़ा सरकार को देंगे और दबाव बनाएंगे कि वह एनआरयू तैयार करे।’’ पांडे ने कहा, ‘‘असल मुद्दों से लोगों का ध्यान का भटकाने की कोशिश हो रही है। युवा कांग्रेस लोगों का ध्यान असल मुद्दों की तरफ लाने की कोशिश में है।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीधारा ३७०एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल