लाइव न्यूज़ :

'जिस पार्टी का जीरो MP, वह देश का प्रधानमंत्री तय कर रहा है' नीतीश कुमार की विपक्ष को एकजुट करने की कवायद पर बोले प्रशांत किशोर

By रुस्तम राणा | Updated: April 25, 2023 20:33 IST

प्रशांत किशोर ने कहा,  जिस पार्टी के जीरो एमपी हैं वो देश का प्रधानमंत्री तय कर रहा है। जिस पार्टी का अपना ठिकाना नहीं है वो देश की पूरी पार्टियों का एकत्रित कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपीके ने कहा- चंद्र बाबू नायडू जैसा होगा नीतीश कुमार काउन्होंने नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करने की नसीहत दीबोले- जिस पार्टी का अपना ठिकाना नहीं है वो देश की पूरी पार्टियों का एकत्रित कर रही है

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नीतीश कुमार की विपक्ष को एकजुट करने की कवायद पर गहरा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि जिस पार्टी का जीरो एमपी (सांसद), वह देश का प्रधानमंत्री तय कर रहा है।

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरन मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए पीके ने कहा, एक उदाहरण आपको याद दिला दूं, 2019 में आंध्र प्रदेश के एक मुख्यमंत्री थे चंद्रबाबू नायडू। तब वह आंध्र प्रदेश में बहुमत की सरकार चला रहे थे, वो पूरे देश का दौरा कर रहे थे। नतीजा क्या हुआ... आंध्र में उनके सांसद घटकर तीन हो गए और विधानसभा में 23 विधायक जीते और वो सत्ता से बाहर चले गए। नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा,  जिस पार्टी के जीरो एमपी हैं वो देश का प्रधानमंत्री तय कर रहा है। जिस पार्टी का अपना ठिकाना नहीं है वो देश की पूरी पार्टियों का एकत्रित कर रही है। नीतीश जी कोलकाता में ममता जी से मिलने गए थे, क्या ममता बनर्जी कांग्रेस से लड़ने के लिए तैयार हो गईं हैं? वो लालू और नीतीश की पार्टी को बंगाल में लड़ाने के लिए तैयार हैं? या तृणमूल कांग्रेस को बिहार में लालू-नीतीश एक भी सीट देंगे? किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार हमसे ज्यादा ममता बनर्जी को जानते हैं... नीतीश को बंगाल में कौन पूछता है...?    

बता दें कि बीते दिन सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार तेजस्वी यादव संग पहले पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता  बनर्जी से मिले। इसके बाद दोनों उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सपा कार्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसी कड़ी में वह पहले मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर चुके हैं। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारममता बनर्जीअखिलेश यादवलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील