लाइव न्यूज़ :

CAA पर योगेंद्र यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- PM को केवल 'सफेद टोपी' और 'हिजाब' दिखाई देता है, लाखों लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज नहीं

By भाषा | Updated: January 19, 2020 14:04 IST

महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड, जद(एस) के राष्ट्रीय महासचिव और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी जी कोलसे-पाटिल और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता उमर खालिद ने भी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देयादव ने कहा कि केंद्र सरकार के कुछ फैसलों के खिलाफ देश भर में जारी विरोध प्रदर्शन लोगों के लिए अपनी ‘‘घुटन’’ दिखाने का एक तरीका है।देश में लोगों को जो घुटन महसूस हो रही थी, वह इन आंदोलन के जरिए बाहर निकल रही है।

स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केवल ‘‘सफेद टोपी’’ और ‘‘हिजाब’’ दिखाई देता है, लेकिन लाखों लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज दिखाई नहीं देता।

यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के कुछ फैसलों के खिलाफ देश भर में जारी विरोध प्रदर्शन लोगों के लिए अपनी ‘‘घुटन’’ दिखाने का एक तरीका है। राजनेता-कार्यकर्ता शनिवार रात यहां के भिवंडी शहर में सीएए, प्रस्तावित देशव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड, जद(एस) के राष्ट्रीय महासचिव और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी जी कोलसे-पाटिल और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता उमर खालिद ने भी सभा को संबोधित किया। यादव ने कहा, ‘‘मोदी को केवल सफेद टोपी और हिजाब दिखता है, लाखों लोगों के हाथों में तिरंगा नहीं दिखता, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

देश में लोगों को जो घुटन महसूस हो रही थी, वह इन आंदोलन के जरिए बाहर निकल रही है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग में जारी आंदोलन ने ‘‘नारी शक्ति को साबित किया है’’। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया