आगराः यमुना में नहाने गए 6 दोस्त डूबे, 3 को बचाया, 2 के शव बरामद लेकिन 1 का पता नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 3, 2019 08:17 PM2019-05-03T20:17:31+5:302019-05-03T20:17:31+5:30

थाना एत्माद्दौला इंसपेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि एक किशोर को काफी तलाशा गया लेकिन गोताखोर उसे ढूंढ नहीं सके। शुक्रवार को एत्मादुद्दौला के यमुना में बच्चे नहाने गए थे। ये बच्चे भंवर में फंस गए।

Yamuna River, Agra, Uttar Pradesh | आगराः यमुना में नहाने गए 6 दोस्त डूबे, 3 को बचाया, 2 के शव बरामद लेकिन 1 का पता नहीं

दो किशोरों के शवों को निकाल लिया गया बाकी एक किशोर के शव की तलाश जारी है। 

Highlightsकिनारे पर मौजूद लोगों ने भोला, प्रिंस, रामजाने को बचा लिया। छुट्टन, भानु और सनी डूब गए। उन्हें बचाने के प्रयास किए गए।

आगरा में यमुना में नहाने गए छह दोस्त डूब गए। इनमें से तीन किशोरों को बचा लिया गया जबकि दो के शव मिल गए हैं और एक का पता नहीं चल पाया है । थाना एत्माद्दौला इंसपेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि एक किशोर को काफी तलाशा गया लेकिन गोताखोर उसे ढूंढ नहीं सके। शुक्रवार को एत्मादुद्दौला के यमुना में बच्चे नहाने गए थे। ये बच्चे भंवर में फंस गए।

किनारे पर मौजूद लोगों ने भोला, प्रिंस, रामजाने को बचा लिया। उन्होंने बताया कि छुट्टन, भानु और सनी डूब गए। उन्हें बचाने के प्रयास किए गए। कुछ ही देर में तीनों किशोर आंखों के सामने से गायब हो गए। गहरे पानी में बच्चों के डूबने के बाद गोताखोरों की टीम लगाई गई।

वे काफी देर तक यमुना में किशोरों की तलाश में जुटे रहे, इसमें से दो किशोरों के शव मिल गए हैं। एक किशोर की तलाश की जा रही है। मलिक ने बताया कि गहरे पानी में डूबे किशोरों की तलाश में गोताखोरों की टीम ने काफी मेहनत की और दो किशोरों के शवों को निकाल लिया गया बाकी एक किशोर के शव की तलाश जारी है। 

 

 

Web Title: Yamuna River, Agra, Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे