World AIDS Day: 30वीं एनीवर्सरी पर जानें क्या है एड्स डे के इस साल की थीम

By मेघना वर्मा | Published: December 1, 2018 07:35 AM2018-12-01T07:35:09+5:302018-12-01T07:35:09+5:30

रिसर्च के अनुसार दुनिया के 75 प्रतिशत लोगों को इस बात का पता ही नहीं रहता कि वह HIV से पीड़ित हैं। दुनिया के 9.4 मिलियन लोगों को अपने हेल्थ के बारे में जानते ही नहीं।

World AIDS Day: Know The history and theme for this year | World AIDS Day: 30वीं एनीवर्सरी पर जानें क्या है एड्स डे के इस साल की थीम

World AIDS Day: 30वीं एनीवर्सरी पर जानें क्या है एड्स डे के इस साल की थीम

हर साल 1 दिसम्बर को दुनिया भर में एड्स डे मनाया जाता है। लोगों के बीच एड्स बीमारी के प्रति जागरुकता जगाने के लिए हर साल पूरी दुनिया एड्स डे मनाते हैं। वर्ल्ड एड्स डे को मनाने का उद्दयेश्य लोगों को ना सिर्फ इस बीमारी के प्रति जागरुक करना है बल्कि इस बीमारी के लिए इसके बचाव के लिए होने वाली रिसर्च के लिए फंड इकट्ठे करना भी है। हर साल एड्स डे की कुछ ना कुछ थीम होती है। जानिए क्या है इस बार की थीम। 

इस साल है 30वीं वर्षगांठ

एड्स डे की शुरुआत के लिए जेम्स डब्लू बन और थॉमस नैट्टर ने 1987 में नींव डाली थी। पहली बार 1988 में दुनिया का पहला वर्ल्ड एड्स डे मनाया गया था। इस साल वर्ल्ड एड्स डे की ये 30वीं जयंती है। इस दिन ना सिर्फ लोगों को एड्स के प्रति जागरुक किया जाता है बल्कि दुनिया भर में जितने भी लोग एड्स की बीमारी की चपेत में हैं वो सभी मिलकर इस दिन में अपनी बातें और विचार शेयर करते हैं।

Know your status है इस बार की थीम

इस वर्ल्ड एड्स डे की थीम है Know your status. इसका मतलब है कि आप अपना जांच कराएं और चेकअप जरूर कराएं कि कहीं आप एचआईवी ग्रस्त तो नहीं हैं। इस साल के इस थीम के पीछे है UNAIDS की एक रिसर्च। जिसके रिसर्च के अनुसार दुनिया के 75 प्रतिशत लोगों को इस बात का पता ही नहीं रहता कि वह एचआईवी से पीड़ित हैं। दुनिया के 9.4 मिलियन लोगों को अपने हेल्थ के बारे में जानते ही नहीं। ऐसे ही लोगों के लिए इस बार की थीम रखी गई है। 

इस साल दुनिया के सभी लोगों को इस बात के लिए इंकरेज किया जाएगा कि वह अपने हेल्थ को लेकर अपडेट रहें। अपने साथ अपने जानने वालों का भी हेल्थ चेकअप जरूर कराएं।

Web Title: World AIDS Day: Know The history and theme for this year

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Aidsएड्स