लाइव न्यूज़ :

नशे की समस्या से निपटने संबंधी योजनाओं के लिए विभिन्न पक्षों के साथ काम करें : गौतम

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने मंगलवार को कहा कि सरकार की ‘‘सूर्योदय योजना’’ को लागू करने के मद्देनजर नशे की समस्या से निपटने के लिये विभिन्न पक्षों को एक साथ काम करने की जरूरत है।

मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में विशेष रूप से युवाओं के बीच पुनर्वास के माध्यम से नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए विकसित की गई योजना की प्रगति और कार्यान्वयन के संबंध में विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

एक बयान के अनुसार, मंत्री की मुख्य चिंता योजना के प्रभावी तरीके से शुरू करने और कार्यान्वयन को लेकर थी। इसमें कहा गया है कि मंत्री ने मादक द्रव्यों के सेवन के शिकार लोगों और उनके परिवारों के सफलतापूर्वक पुनर्वास की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस देश के युवा नशे के सेवन के शिकार हो गए हैं। 10 और 11 वर्ष की आयु के बच्चे नशे के शिकार हो गये हैं । यह माता-पिता, स्कूलों से लेकर प्रवर्तन एजेंसियों तक बड़े पैमाने पर समाज की विफलता है। हम एक नशा मुक्त बचपन के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेंगे ।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए सभी एजेंसियों द्वारा सर्वोत्तम कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी, ​​मूल्यांकन और कार्यान्वयन करना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक न्याय, पुलिस और कानून प्रवर्तन सहायता और बाल अधिकार आयोग जैसे विभिन्न विभागों के सभी हितधारकों को एक साथ समन्वय में काम करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?