लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच का 'Kabir Khan' को सटीक जवाब

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 2, 2021 16:09 IST

रियो 2016 ओलंपिक में आखिरी स्थान पर रहने वाली महिला टीम को इस मुकाम पर पहुंचाने का श्रेय कोच शोर्ड मारिने को भी जाता है. भारतीय टीम की जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी तुलना फिल्म 'चक दे इंडिया' के कोच कबीर खान से कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान ने खुद को बताया Ex-coach Kabir Khanकई प्रशंसकों ने मारिने को 'रियल लाईफ कबीर खान बताया'मारिने ने ट्वीटर पर शाहरुख को दिया जवाब

भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफआइनल में पहुंच गई हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को लगातार बधाईयां मिल रही हैं.

रियो 2016 ओलंपिक में आखिरी स्थान पर रहने वाली महिला टीम को इस मुकाम पर पहुंचाने का श्रेय कोच शोर्ड मारिने को भी जाता है. भारतीय टीम की जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी तुलना फिल्म 'चक दे इंडिया' के कोच कबीर खान से कर रहे हैं. कई प्रशंसकों ने मारिने को 'रियल लाईफ कबीर खान बताया'.

शाहरुख खान ने खुद को बताया Ex-coach Kabir Khan

जीत के मौके पर महिला टीम को बढ़ाई देने वालों में अभिनेता शाहरुख खान भी शामिल रहे. फिल्म 'चक दे इंडिया' में शाहरुख ने ही कोच कबीर खान का किरदार निभाया था. शाहरुख ने कोच शोर्ड मारिने के ट्वीट पर रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा कि वापसी में अपने करोड़ों परिवार के सदस्यों के लिए गोल्ड जरुर लेते आना, इस बार धनतेरस भी 2 नवंबर को है. शाहरुख ने इसके आगे खुद को टीम का पूर्व कोच बताया. 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन भी होता है.

'द रियल कोच'

शाहरुख खान के इस ट्वीट का जवाब देते हुए भारतीय टीम के वर्तमान कोच शोर्ड मारिने ने लिखा, 'आपके प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया, हम एक बार फिर अपना सब कुछ झोंक देंगे.' खुद को टीम का पूर्व कोच बताने के जवाब में मारिने ने अपना परिचय 'The Real Coach' बताया.

यह भारतीय टीम का यह तीसरा ओलंपिक है, इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1980 मॉस्को ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक में भाग लिया था. रियो में भारतीय टीम आखरी पायदान पर रही थी. टोक्यो ओलंपिक के लीग चरण में भारतीय हॉकी टीम अपने पूल में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड को हराकर चौथे स्थान पर रही थी जबकि आस्ट्रेलिया अपने पूल में शीर्ष पर रहा था.

टॅग्स :शाहरुख़ खानहॉकी इंडियाटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया