लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला मंदिर आने वाली महिलाओं पर साउथ एक्टर का आपत्तिजनक बयान, कहा- दो टुकड़े कर देने चाहिए

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 12, 2018 15:32 IST

सबरीमाला मंदिर आने वाली महिलाओं के दो टुकड़े करके इन जगहों पर फेंकना चाहिएः एक्टर कोल्लम तुलसी

Open in App

नई दिल्ली, 12 अक्टूबरःसुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सबरीमाला मंदिर के कपाट महिलाओं के लिए भले ही खुल गए हों लेकिन कई लोगों को अभी भी यह गंवारा नहीं है। एक्टर कोल्लम तुलसी ने शुक्रवार को बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए तुलसी ने कहा, 'जो महिलाएं सबरीमाला मंदिर आ रही हैं उनके दो टुकड़े कर देने चाहिए। आधा हिस्सा दिल्ली भेजना चाहिए और आधा तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री कार्यालय में भेज देना चाहिए।' 

इससे पहले पंदलम शाही परिवार के सदस्य शशिकुमार वर्मा ने भी सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के फैसला का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराएं सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नहीं तोड़ी जा सकती। हमने एक महीने पहले ही देखा कि अयप्पन को उकसाने का परिणाम क्या होता है।

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का रास्ता सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने खोल दिया था, जिसके बाद से विभिन्न हिंदू संगठन नाराज हैं और अब वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरने लगे हैं। उन्होंने सूबे के तमाम शहरों में फैसले का विरोध किया है। बता दें, इससे पहले भगवान अयप्पा के ब्रह्मचारी होने का कारण बताकर महिलाओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित था।

28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसमें चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी थी। इसमें चार लोगों ने बहुमत से फैसला सुनाया था, जबकि इंदु मल्होत्रा की राय अलग थी। 

कोर्ट के फैसले से पहले सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश पर रोक थी। सबरीमाला मंदिर की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि 10 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाएं मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकती हैं। जिन महिलाओं की उम्र 50 से अधिक है वह दर्शन के लिए आते वक्त अपने साथ आयु प्रमाण पत्र लेकर आएं।

टॅग्स :केरलसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया