आगरा में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

By भाषा | Published: November 25, 2021 10:36 PM2021-11-25T22:36:51+5:302021-11-25T22:36:51+5:30

Woman's body found in suspicious condition in Agra | आगरा में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

आगरा में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

आगरा(उप्र),25 नवंबर आगरा में किरावली के अभुआपुरा में बुधवार शाम एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला ।

इस संबंध में थाना अछनेरा इंसपेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि गुरुवार सायं तक उक्त महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई है।

थाना प्रभारी अछनेरा का कहना है कि ग्रामीणों ने बताया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गांव वालों के अनुसार यह महिला कई दिन से गांव में घूम रही थी। यह थोड़ी दिमाग से भी कमजोर प्रतीत हो रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman's body found in suspicious condition in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे