नांदेड में अशोक चव्हाण के घर पर महिला ने पत्थर फेंके

By भाषा | Published: September 2, 2021 01:24 AM2021-09-02T01:24:45+5:302021-09-02T01:24:45+5:30

Woman throws stones at Ashok Chavan's house in Nanded | नांदेड में अशोक चव्हाण के घर पर महिला ने पत्थर फेंके

नांदेड में अशोक चव्हाण के घर पर महिला ने पत्थर फेंके

महाराष्ट्र के लोकनिर्माण विभाग मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण के नांदेड़ शहर स्थित आवास के बाहर पुलिस चौकी पर 34 वर्षीय एक महिला ने बुधवार सुबह पत्थर फेंके। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।शिवाजीनगर थाने के निरीक्षक अनंत नारुते ने बताया कि महिला पूर्व मुख्यमंत्री के घर पहुंची और द्वार पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि वह उनसे मिलना चाहती है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे बताया कि मंत्री घर पर नहीं हैं। इसके बाद महिला ने उन पर पत्थर फेंके, जिसके बाद वह वहां से चली गई। ’’उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि बाद में महिला का पता लगाया गया और उससे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman throws stones at Ashok Chavan's house in Nanded

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे