पिथौरागढ़ में तेंदुए के हमले में महिला की मौत

By भाषा | Published: December 18, 2020 07:20 PM2020-12-18T19:20:53+5:302020-12-18T19:20:53+5:30

Woman killed in leopard attack in Pithoragarh | पिथौरागढ़ में तेंदुए के हमले में महिला की मौत

पिथौरागढ़ में तेंदुए के हमले में महिला की मौत

पिथौरागढ़, 18 दिसंबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तेंदुए के दो अलग—अलग हमलों में 68 वर्षीया एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई।

पिथौरागढ़ वन प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारी नवीन पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम जिले के रायसायपता क्षेत्र के खोलीगांव में सरूली देवी नाम की महिला पर तेंदुए ने उस समय आक्रमण किया जब वह अपने प्याज के खेत में काम कर रही थी।

उन्होंने बताया कि तेंदुआ महिला को घसीटकर झाडियों में ले गया जहां से बाद में ग्रामीणों को उसका शव मिला ।

इससे पहले बुधवार को एक अन्य घटना में चंडक हिलटॉप के पास अगार गांव में 59 वर्षीय माया देवी पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गई।

पंत ने बताया कि अपने घर के बाहर तेंदुए के हमले का शिकार हुई माया देवी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman killed in leopard attack in Pithoragarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे