मुंबई में सार्वजनिक शौचालय की दीवार गिरने से महिला की मौत

By भाषा | Published: November 23, 2020 12:33 PM2020-11-23T12:33:59+5:302020-11-23T12:33:59+5:30

Woman dies after wall of public toilet collapses in Mumbai | मुंबई में सार्वजनिक शौचालय की दीवार गिरने से महिला की मौत

मुंबई में सार्वजनिक शौचालय की दीवार गिरने से महिला की मौत

मुंबई, 23 नवंबर मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सार्वजनिक शौचालय की दीवार गिर गई जिसके मलबे में दबकर 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कुर्ला-पश्चिम में स्थित नाज होटल के पीछे स्थित एक सार्वजनिक शौचालय की दीवार सुबह सात बजकर 40 मिनट पर गिर गई जिसके बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस और निकाय अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, “एक महिला के पैर दीवार के मलबे में फंस गये थे। उसे निकाला गया और रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman dies after wall of public toilet collapses in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे