महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर के बजाए मुंबई में होगा : सरकार

By भाषा | Published: November 29, 2021 05:44 PM2021-11-29T17:44:39+5:302021-11-29T17:44:39+5:30

Winter session of Maharashtra Legislature will be held in Mumbai instead of Nagpur: Government | महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर के बजाए मुंबई में होगा : सरकार

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर के बजाए मुंबई में होगा : सरकार

मुंबई, 29 नवंबर महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 22 से 28 दिसंबर तक नागपुर के बजाय मुंबई में होगा। राज्य के विधायी मामलों के मंत्री अनिल परब ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के स्वास्थ्य के मद्देनजर विधानमंडल का सत्र नागपुर से मुंबई स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी और उन्हें ऐसी यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है जिसमें विमान में सवार होने की आवश्यकता हो।

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद परब ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सत्र के लिए उपस्थित रहना चाहते थे, इसलिए शीतकालीन सत्र को मुंबई में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि सत्र की अवधि बढ़ाने पर फैसला 24 दिसंबर को लिया जाएगा। परब ने कहा कि पहले सप्ताह में सत्र 22-24 दिसंबर को होगा। उन्होंने कहा कि ग्यारह विधेयक और एक विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा।

परिपाटी के अनुसार, राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र हर साल महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में आयोजित किया जाता है। परब ने यह भी कहा कि नागपुर में कौन सा सत्र आयोजित किया जाएगा, इस पर फैसला मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Winter session of Maharashtra Legislature will be held in Mumbai instead of Nagpur: Government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे