'2024 में 40 सीट घटाएंगे, BJP को सत्ता से बाहर कर देंगे', लालू यादव से मिलने के बाद ललन सिंह ने किया दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 12, 2022 09:18 AM2022-08-12T09:18:24+5:302022-08-12T09:20:28+5:30

इस पर बोलते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, ‘‘मैंने लालू जी से आशीर्वाद लिया कि हमें उन्हें (भाजपा को) 2024 के चुनाव में उखाड़ फेंकना है।’’

Will reduce 40 seats 2024 throw BJP out of power claimed janata dal united president Lalan Singh after meeting rjd president Lalu Yadav | '2024 में 40 सीट घटाएंगे, BJP को सत्ता से बाहर कर देंगे', लालू यादव से मिलने के बाद ललन सिंह ने किया दावा

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsजनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा है कि 2024 में भाजपा केवल तीन राज्यों में ही लोकसभा की 40 सीटें हार जायेगी।ललन सिंह ने यह भी कहा कि इसके लिए उन्होंने लालू यादव से मुलाकात कर हम लोगों ने यह फैसला लिया है।

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन सिंह ने गुरुवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 में केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी। ललन सिंह ने यह बयान उस वक्त दिया जब वे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए उनके पास गए थे। 

उन्होंने यह भी कहा है कि मैनें लालू जी से आशीर्वाद लिया है और यह फैसला भी किए है कि 2024 में भाजपा को हराएंगे। आपको बता दें कि बिहार में फिलहाल महागठबंधन की सरकार है जिसमें जद (यू) और राजद के अलावा कांग्रेस और वामपंथी शामिल हैं।  

ललन सिंह ने क्या कहा 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने संवाददाताओं से बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा तीन राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 की अपनी जीत के आंकड़े में से 40 लोकसभा सीट हार जाएगी। 

इस पर बोलते हुए सिंह ने आगे कहा कि वह यादव से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मिले है और ऐसे में उन्होंने उनका आशीर्वाद भी लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लालू जी से आशीर्वाद लिया कि हमें उन्हें (भाजपा को) 2024 के चुनाव में उखाड़ फेंकना है।’’ 

बिहार में महागठबंधन सरकार की अच्छे से चलेगी- ललन सिंह

आपको बता दें कि भाजपा ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 में 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार, जिसमें जद (यू) और राजद के अलावा कांग्रेस और वामपंथी शामिल हैं, सुचारू रूप से चलेगी और उनके बीच अच्छा समन्वय होगा। 

Web Title: Will reduce 40 seats 2024 throw BJP out of power claimed janata dal united president Lalan Singh after meeting rjd president Lalu Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे