लाइव न्यूज़ :

भारत क्यों नहीं कर रहा है ज्यादा से ज्यादा लोगों का कोरोनो वायरस टेस्ट? स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिया जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2020 15:26 IST

भारत में कोविड-19 के मामले शनिवार को बढ़कर 834 पर पहुंच गए और संक्रमण के कारण 20 लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना वायरस अभी सेकेंड स्टेज में है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया- पिछले पांच दिनों से भारत में तकरीबन हर रोज 2 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया- कोरोना वायरस की टेस्टिंग कैपेसिटी भारत में फिलहाल हर दिन 12 हजार है।

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कई बार इस बात का संकेत दिया है कि सिर्फ लॉकडाउन या क्वारंटाइन से कोरोना वायरस से नहीं बचा जा सकता है। इससे कम से कम लोग प्रभावित हो इसके लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट कर उनको क्वारंटाइन किया जाए। भारत क्यों नहीं कर रहा अधिक से अधिक लोगों का कोरोनो वायरस टेस्ट? इस सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अंग्रेजी चैनल NDTV पर कहा,  ''हम पिछले 14 दिनों में विदेशों से आए सभी लोगों का टेस्ट कर रहे हैं, इसके साथ उनके संपंर्क में भी आए लोगों को टेस्ट कर क्वारंटाइन में भेजा जा रहा है। भारत ज्यादा से ज्यादा लोगों का टेस्ट कब करेगा, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि देश में मौजूदा हालात कैसे हैं और कितने बड़े पैमाने पर ये देश को कोविड-19 से नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम कोरोना जांच के लिए 190 सरकारी लैब बना चुके हैं, जो देश में चल रहे हैं। हम प्राइवेट सेक्टर के 35 लैब को भी लाइसेंस दे चुके हैं। पिछले पांच दिनों से भारत में तकरीबन हर रोज 2 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। कोरोना वायरस की टेस्टिंग कैपेसिटी भारत में फिलहाल हर दिन 12 हजार है।'

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, चीन ने 7 जनवरी 2020 को WHO को बताया था कि उनके वहां कोरोना वायरस के मरीज हैं। भारत विश्व का पहला देश है जिसने मेडिकल टीम के साथ इसपर 8 जनवरी से ही सलाह लेनी शुरू कर दी थी। 17 जनवरी को हमने सारे राज्य को निर्देश दे दिए थे और 18 जनवरी को हमने देश के सात एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग शरू कर दी थी। हमें एतिहात के तौर पर हर वो कदम उठाएं जो हमें उठाने चाहिए। वक्त आने पर हर जरूरी कदम उठाए जांएगें। वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 834 हुए, 20 लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 के मामले शनिवार को बढ़कर 834 पर पहुंच गए और संक्रमण के कारण 20 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में दो और लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। बहरहाल, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये दो मौत कहां हुई हैं। 

अभी तक महाराष्ट्र में चार, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो और मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब भी 748 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 66 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक व्यक्ति यहां से चला गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया