लाइव न्यूज़ :

हज करने गए भारतीय मुसलमानों के हाथों में तिरंगा छाता, जानिए वायरल हुई तस्वीरें के पीछे का सच

By धीरज पाल | Updated: August 22, 2018 21:13 IST

इस साल सावन में कांवड़ यात्री के तिरंगा लेकर यात्रा कर रहे थे और अब हजी लोग तिरंगा लेकर यात्रा कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्त: इस वक्त सऊदी अरब में हज यात्री का हुजूम उमड़ पड़ा है। हज यात्रा करने वालों को हजी कहा जाता है। मक्का में दुनिया से बहुत से हजी आते हैं। हजी इतने तादाद में होते हैं कि दूसरे देश से आए हजी को पहचानना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस बार हज यात्रा में आप भारत के हजी को आसानी से पहचान सकेंगे। सोशल मीडिया पर मक्का से बहुत सी तस्वीरें आ रही हैं जिसमें भारत के हजी तिरंगा का छाता लेकर दिखाई दे रहे हैं। जी हां, इस साल हज यात्रा में भारतीय तिरंगा का छाता हजी लेकर चल रहे हैं। मालूम हो कि इस साल सावन में कांवड़ यात्री के तिरंगा लेकर यात्रा कर रहे थे और अब हजी लोग तिरंगा लेकर यात्रा कर रहे हैं। ऐसा क्यों? आइए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है।   

हजी क्यों ले जा रहे हैं तिरंगा छाता

मक्का शहर में भारतीय हजी छोटे-छोटे तिरंगा वाला छाता लेकर चल रहे हैं। हजी तिरंगा वाला छाता लेकर चलने से दो मकसद पूरा हो रहा है। पहला ये कि छाता तेज धूप से बचाता है और दूसरा अगर कोई भारतीय खो जाता है तो उसकी पहचान जल्द ही हो सकती है। हज कमिटी ऑफ इंडिया के एक सदस्य का मानना है कि यह तिंरगा भारतीय हजी को गर्व महसूस कराता है। इसके अलावा हाल ही में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसके साथ ही उनका मानना है कि इससे हजी हमेशा हजी भारतीय हज कमिटी के अधिकारियों के रेडार पर रहते हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि इससे ये दो मकसद तो पूरे ही होते हैं साथ में जब हम खुदा से अपने लिए कुछ मांग रहे होते हैं तो वो अपने देश की मिट्टी के लिए दुआ करेंगे।  

मालूम हो कि इस साल हज के लिए पहुंचे 20 लाख मुस्लिमों में से 1 लाख 75 हजार भारतीय हैं। हर साल भारत समेत अन्य कई देशों से मुस्लिम यात्री सऊदी अरब की धरती पर अपने पवित्र धार्मिक स्थल मक्का-मदीना में हज करना जाता है। इस्लाम के पांच आधार हैं जिन पर सभी मुसलमानों को अमल करना चाहिए। ये पाँच आधार हैं- 'शहादा, सलात या नमाज़, सौम या रोज़ा, ज़कात और हज। हालांकि हज करना हर मुसलमान के लिए बाध्यकारी नहीं है। इस्लामी यकीन के अनुसार शारीरिक और आर्थिक दोनों तरीकों से सक्षम मुसलमानों के लिए हज फर्ज है। जो सक्षम हैं उनके लिए जीवन में एक बार हज करना जरूरी है। ऐसे मुसलमान को इस्लाम में 'मुस्ताती' कहा जाता है।  

टॅग्स :हज यात्राहज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSaudi Arabia bus crash: बस में 01 ही परिवार की 3 पीढ़ियों के 18 सदस्य सवार, पत्नी, बेटे, तीन बेटियों और पोते-पोतियों के साथ मदीना जा रहे थे शेख नजीरुद्दीन

भारतSaudi Tragedy: हैदराबाद से  54 जायरीन 9 नवंबर को जेद्दा गए थे और 23 नवंबर को लौटना था?, तेल टैंकर से टक्कर और 45 की मौत, वीडियो

भारतHajj 2025: लब्बैक की सदाओं से गूंजता रहा अराफ़ात का मैदान, झुलसाती गर्मी के बीच हज सब्र का इम्तिहान 

विश्वसऊदी अरबः 269678 मुसलमानों को मक्का में प्रवेश करने से रोका, आखिर क्या है वजह

भारतIndian Hajj Quota: सऊदी अरब ने भारतीय निजी हज कोटे में 80% की कटौती की, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित