लाइव न्यूज़ :

जो भारत को परेशान करेगा, हम उन्हें चैन से रहने नहीं देंगे, एक पड़ोसी देश पर विश्वास नहीं कर सकते हैंः राजनाथ सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2019 18:17 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि हमारे पड़ोसी देश के आतंकवादी हमारे तटों पर बड़े हमले कर सकते हैं जो कि कच्छ से केरल तक फैला है। एक रक्षा मंत्री के तौर पर मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश की समुद्री रक्षा पूरी तरह से मजबूत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारत के तट क्षेत्रों में पड़ोसी देश के आतंकवादियों के हमले से इनकार नहीं किया जा सकता: राजनाथ सिंह।पुलवामा हमले के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारे देश का कोई भी नागरिक हमारे सैनिकों द्वारा दी गई कुर्बानी को नहीं भूल सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश के आतंकवादियों द्वारा भारत के समुद्री रास्तों और तटों का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों के लिए किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन हम तटीय और समुद्री रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

केरल के कोल्लम में माता अमृतानंदमयी देवी के 66वे जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि भारत उन्हें चैन से रहने नहीं देगा जो उसे परेशान करेंगे। रक्षा मंत्री पुलवामा हमले के बाद वायु सेना द्वारा बालाकोट में आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमले का हवाला दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि हमारे पड़ोसी देश के आतंकवादी हमारे तटों पर बड़े हमले कर सकते हैं जो कि कच्छ से केरल तक फैला है। एक रक्षा मंत्री के तौर पर मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश की समुद्री रक्षा पूरी तरह से मजबूत है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘ हम पूरी तरह से तटीय और समुद्री रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ पुलवामा हमले के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारे देश का कोई भी नागरिक हमारे सैनिकों द्वारा दी गई कुर्बानी को नहीं भूल सकता है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘ आप जानते हैं कि पुलवामा हमले के कुछ दिन बाद, हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में हमले किए।

हम किसी को परेशान नहीं करते हैं लेकिन अगर कोई हमें परेशान नहीं करे तो हम उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वैसा देश जो अपने सैनिकों की कुर्बानी याद नहीं करता, उसे इस दुनिया में कहीं आदर नहीं मिलता है।’’ सिंह ने कहा कि यह न भूलें कि जिन सैनिकों ने देश के लिए कुर्बानी दी, उनके भी माता-पिता हैं। हम उनके साथ खड़े हैं और सैनिकों के परिवारों द्वारा दी गई कुर्बानी का सम्मान करते हैं।’’ 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)केरलमोदी सरकारराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं