लाइव न्यूज़ :

WHO ने फिर की भारत की तारीफ, कहा- कोरोना से लड़ने के लिए उनके पास बेहतर क्षमता, दुनिया को पहले भी भारत ने दिखाया है रास्ता

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 24, 2020 10:39 IST

भारत में कोरोना वायरस से 9 लोगों की मौत हो गई है और तकरीबन 400 लोग इसके कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैंं। सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र (101) और केरल (95) में दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को चेतावनी दी कि कोविड-19 के उपचार में बिना परीक्षण वाली दवाओं का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है और इससे झूठी उम्मीदें जग सकती हैं। माइक रायन ने कहा कि सिर्फ भारत के पास ही नहीं बल्कि सभी देशों में भी जबरदस्त क्षमता है कि वे अपने समुदायों और नागरिक समाजों को एकत्र करें और इस वायरस को फैलने से रोकें। 

जिनेवा: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आपातकाल विशेषज्ञ माइक रायन ने कोरोना वायरस पर उठाए गए भारत के कदम की तारीफ की है। माइक रायन ने कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत के पास बेहतर क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले भी साइलेंट कीलर कही जाने वाली 2 गंभीर बीमारियों (स्मॉल पॉक्स और पोलियो) से लड़कर दिखाया है और इसके उन्मूलन में दुनिया की अगुवाई की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से पहले भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कामों की तारीफ की गई है। भारत के लगभग सभी राज्यों में कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। जो 31 मार्च तक लागू है। 

माइक रायन ने कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत के पास जबरदस्त क्षमता है और इस वायरस को रोकना भी अब उनके हाथ में ही है।  माइक रायन ने कहा कि सिर्फ भारत के पास ही नहीं बल्कि सभी देशों में भी जबरदस्त क्षमता है कि वे अपने समुदायों और नागरिक समाजों को एकत्र करें और इस वायरस को फैलने से रोकें। 

माइकल रेयान ने कहा कि भारत चीन जैसे घनी आबादी वाला देश में जो कुछ भी होगा वह कोरोना का आने वाला वक्त तय करेगा। इस वक्त यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य स्तर पर अपनी आक्रामक कार्रवाई जारी रखे। 

उन्होंने कहा, "कोई आसान जवाब नहीं है। यह असाधारण रूप से महत्वपूर्ण है कि भारत जैसे देश दुनिया को रास्ता दिखाते हैं जैसा उन्होंने पहले किया है।"

कोविड-19 में ‘बिना परीक्षण वाली’ दवाओं के इस्तेमाल के प्रति WHO ने चेतावनी जारी की

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को चेतावनी दी कि कोविड-19 के उपचार में बिना परीक्षण वाली दवाओं का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है और इससे झूठी उम्मीदें जग सकती हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टी. ए. गेब्रेयेसस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बिना सही साक्ष्य के बिना परीक्षण वाली दवाओं का इस्तेमाल करने से झूठी उम्मीदें जग सकती हैं और यह लाभ के बजाए ज्यादा नुकसान कर सकती हैं और आवश्यक दवाओं की कमी हो सकती है जिनकी जरूरत अन्य बीमारियों के उपचार में होती हैं।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?