Saluga Pradhan: जानें कौन हैं सलुगा प्रधान, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजू जनता दल ने खेला आदिवासी कार्ड

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 21, 2023 11:37 AM2023-11-21T11:37:53+5:302023-11-21T11:39:02+5:30

Saluga Pradhan: बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता सलुगा प्रधान मंगलवार को ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। कंधमाल जिले में जी. उदयगिरी निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के आदिवासी विधायक प्रधान ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था और इस पद के लिए वह एकमात्र उम्मीदवार थे।

who is Saluga Pradhan Biju Janata Dal plays tribal card picks Saluga Pradhan from Kandhamal | Saluga Pradhan: जानें कौन हैं सलुगा प्रधान, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजू जनता दल ने खेला आदिवासी कार्ड

file photo

Highlightsसोमवार को डिप्टी स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की।ओडिशा विधानसभा में अब एक दलित विधानसभा अध्यक्ष और एक आदिवासी उपाध्यक्ष है।

Saluga Pradhan: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजू जनता दल ने आदिवासी कार्ड खेल दिया है। कंधमाल जिले में जी. उदयगिरि से दो बार के विधायक 64 वर्षीय आदिवासी बीजद नेता सलुगा प्रधान ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को डिप्टी स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

डिप्टी स्पीकर पद के लिए एक आदिवासी उम्मीदवार को चुनना पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उनके गृह जिले मयूरभंज की यात्रा के साथ मेल खाता है। बीजेडी को पता है कि उनकी यात्रा का ओडिशा के आदिवासी इलाकों पर असर पड़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक ने प्रधान को विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की।

इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा में अब एक दलित विधानसभा अध्यक्ष और एक आदिवासी उपाध्यक्ष है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधान को बधाई देते हुए कहा, ‘‘विधानसभा लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, हम सभी को अपने आचरण के माध्यम से इस सदन की गरिमा बनाए रखना चाहिए।

मैं सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे विधानसभा उपाध्यक्ष को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में उनका पूरे दिल से समर्थन एवं सहयोग करें।’’ प्रधान ने अपने चयन के बाद कहा, ‘‘मैं सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने का प्रयास करूंगा। मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के सदस्यों की राय का सम्मान करूंगा।’’

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक दशरथी गमांग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य सचेतक मोहन माझी ने प्रधान को बधाई दी और उनके साथ सहयोग करने का संकल्प जताया। गमांग और माझी दोनों ही आदिवासी समुदाय से हैं। निजी कारणों का हवाला देकर आठ नवंबर को रजनीकांत सिंह के इस्तीफे के कारण उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया था।

इस महीने की शुरुआत में रजनी कुमार सिंह के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था। सलुगा को उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत करने के अलावा नवीन पटनायक सरकार में तीन आदिवासी नेता सुदाम मारंडी, जगन्नाथ साराका और बसंती हेम्ब्रम मंत्री हैं। सुदाम और बसंती मयूरभंज के रहने वाले हैं, जबकि जगन्नाथ रायगड़ा जिले के रहने वाले हैं।

English summary :
who is Saluga Pradhan Biju Janata Dal plays tribal card picks Saluga Pradhan from Kandhamal


Web Title: who is Saluga Pradhan Biju Janata Dal plays tribal card picks Saluga Pradhan from Kandhamal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे