लाइव न्यूज़ :

MP के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मांगा सरकारी आवास बी-9,74 बंगला,जो रहा है सुर्खियों में

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 24, 2024 12:54 IST

मध्य प्रदेश में सरकारी बंगलो को लेकर सरकार के मंत्री परेशान है। लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने ऐसे सरकारी आवास की डिमांड रख दी जिसको लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम मोहन को लिखी चिट्ठी,मांगा सरकारी आवासशिवराज 'मामा के घर' से लगे आवास के आवंटन की रखी मांगबी-9,74 बंगला है सुर्खियों में,जिसके आवंटन की नेता प्रतिपक्ष ने की मांग

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। जिसके बाद हड़कंप के हालात हैं। 

विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंगार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें मोहन यादव ने 74 बंगले में बने सरकारी आवास बी-9 का आवंटन उन्हें करने की मांग की है। इसके पीछे उमंग सिंगार ने तर्क दिया है की b-9,74 बांग्ला आदिवासी वर्ग की नेता रही जमुना देवी के पास लंबे समय तक रहा है। उमंग ने चिट्ठी में लिखा है कि पहले आदिवासी उपमुख्यमंत्री जमुना देवी ने इसी बंगले से प्रदेश की सेवा की है और जमुना देवी के भतीजे होने के नाते उनकी यादें भी इस बंगले से जुड़ी हुई है ऐसे में आदिवासी वर्ग के लिए बेहतर काम करने के लिए उन्हें 74 बंगले का B-9 आवास आवंटित किया जाए।

 दरअसल इस सरकारी बंगले की कहानी कुछ ऐसी है कि B9 से लगा में बी- 8,74 बंगला मामा  का घर है। शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद यहां पर शिफ्ट हुए हैं। और इसी से लगे B9 में शिवराज सिंह चौहान का दफ्तर संचालित होता है।  

 74 बंगले के बी-9 बंगले का मामला विधानसभा में भी गूंज चुका है। तत्कालीन कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने शिवराज सिंह चौहान के घर से लगे B9 सरकारी आवास को डिस्मेंटल करने का आरोप लगाया था और करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद सरकारी आवास को डिस्मेंटल करने पर सवाल भी खड़े किए थे।

 74 बंगले के बी 9 की कहानी कुछ इस तरह भी है कि  यहां पर लंबे समय तक नेता प्रतिपक्ष रही जमुना देवी का आवास रहा। उसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के नाम यवंटित रहा। उसके बाद यह शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के सामाजिक संगठन किरार समाज के नाम पर आवंटित किया गया। 

लेकिन उसके बाद इस सरकारी बंगले को डिस्मेंटल बताया गया। लेकिन शिवराज सिंह चौहान यानी की मामा के घर से लगे इस सरकारी आवास में शिवराज सिंह चौहान का दफ्तर संचालित होता है और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मामा के घर से लगे इस डिस्मेंटल आवास की मांग रख कर सरकारी आवास को फिर से सुर्खियों में ला खड़ा किया है। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादवकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल