लाइव न्यूज़ :

WhatsApp हैकिंग विवाद: रणदीप सुरजेवाला ने कहा- एक मैसेज प्रियंका गांधी को भी आया था

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 3, 2019 18:09 IST

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''जब व्हाट्सऐप उन लोगों को मैसेज भेजे जिनके फोन हैक किए गए थे तब ऐसा ही मैसेज प्रियंका गांधी वाड्रा को भी मिला था।''

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों व्हाट्सऐप के स्वामित्व वाली कंपनी फेसबुक ने आरोप लगाया था इजरायली सॉफ्टवेयर स्पाईवेयर ने व्हाट्ऐप के जरिये लोगों की जासूसी की। पिछले दिनों व्हाट्सऐप के स्वामित्व वाली कंपनी फेसबुक ने आरोप लगाया था इजरायली स्पाईवेयर ने व्हाट्ऐप के जरिये लोगों की जासूसी की।

मैसेजर ऐप व्हाट्सऐप के द्वारा गिने-चुने लोगों की जासूसी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले दिनों व्हाट्सऐप के स्वामित्व वाली कंपनी फेसबुक ने आरोप लगाया था इजरायली स्पाईवेयर ने व्हाट्ऐप के जरिये लोगों की जासूसी की। अब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि इस विवाद से जुड़ा एक मैसेज प्रियंका गांधी वाड्रा को मिला था। 

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''जब व्हाट्सऐप उन लोगों को मैसेज भेजे जिनके फोन हैक किए गए थे तब ऐसा ही मैसेज प्रियंका गांधी वाड्रा को भी मिला था।''

पार्टी ने रविवार (3 नवंबर) को कहा कि प्रियंका गांधी के व्हाट्सऐप मैसेज में कहा गया था कि उनके फोन के हैक होने की आशंका है। 

हालांकि, पार्टी ने यह साफ नहीं किया कि प्रियंका गांधी को ऐसा मैसेज कब मिला था। 

रणदीप सुरजेवाला से जब एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को व्हाटऐप का संदेश मिलने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे कहना चाहता हूं कि प्रियंका गांधी को भी लगभग उसी वक्त व्हाट्सऐप से इसी तरह का एक मैसेज मिला हुआ था।’’ 

वहीं सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने कहा कि जून महीने से लेकर अब तक कई दौर की बात हुई लेकिन कंपनी ने अब तक एक बार भी हैकिंग मामले का जिक्र नहीं किया। 

सूत्रों के मुताबिक, सरकार हैकिंग मामले के खुलासे के वक्त को लेकर भी सवाल खड़े कर रही है। व्हाट्सऐप के दुनिया भर में डेढ़ अरब से ज्यादा यूजर हैं। जिनमें अकेले 40 करोड़ यूजर भारत से ही है। इससे पहले फर्जी खबरों को फैलाने के कारण व्हाट्सऐप पर सरकार की निगरानी में रह चुकी है। 

बता दें कि व्हाट्सऐप ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की वैश्विक स्तर पर जासूसी किए जाने मामले का खुलासा बीते गुरुवार को किया था। कंपनी ने बताया था कि कुछ भारतीय पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता भी जासूसी के शिकार हुए हैं। 

सूत्रों की मानें को भारत सरकार ने 4 नवंबर तक व्हाट्सऐप से जवाब मांगा है कि वह लोगों की निजता की सुरक्षा के लिए क्या उपाय उठा रही है।

टॅग्स :कांग्रेसरणदीप सुरजेवालाप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब