दिग्विजय सिंह से शशि थरूर ने की मुलाकात, तस्वीर साझा कर कहा- लड़ाई प्रतिद्वंद्वियों के बीच नहीं सहयोगियों के बीच एक दोस्ताना मुकाबला है

By मनाली रस्तोगी | Published: September 29, 2022 05:40 PM2022-09-29T17:40:29+5:302022-09-29T17:41:51+5:30

शशि थरूर और दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को मुलाकात की। ऐसे में थरूर ने दिग्विजय सिंह को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की और कहा कि वो दोनों प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं और जो भी अंतिम जीत हासिल करेगा वह कांग्रेस पार्टी की ही होगी।

What Tharoor said after Digvijaya Singh announced Congress prez bid | दिग्विजय सिंह से शशि थरूर ने की मुलाकात, तस्वीर साझा कर कहा- लड़ाई प्रतिद्वंद्वियों के बीच नहीं सहयोगियों के बीच एक दोस्ताना मुकाबला है

दिग्विजय सिंह से शशि थरूर ने की मुलाकात, तस्वीर साझा कर कहा- लड़ाई प्रतिद्वंद्वियों के बीच नहीं सहयोगियों के बीच एक दोस्ताना मुकाबला है

Highlightsशशि थरूर और दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हैं।दिग्विजय सिंह ने 10 नामांकन फॉर्म लिए।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना नामांकन वापस लिया।

नई दिल्ली: शशि थरूर ने गुरुवार को अपने सहयोगी दिग्विजय सिंह के अगले महीने होने वाले चुनाव में शामिल होने के फैसले का स्वागत किया। शशि थरूर और दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को मुलाकात की। ऐसे में थरूर ने कहा कि वो दोनों प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं और जो भी अंतिम जीत हासिल करेगा वह कांग्रेस पार्टी की ही होगी। वहीं, थरूर ने दिग्विजय सिंह को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की।

थरूर ने सिंह के साथ एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "आज दोपहर दिग्विजय सिंह से भेंट हुई। मैं हमारी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करता हूं। हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि हमारी लड़ाई प्रतिद्वंद्वियों के बीच नहीं बल्कि सहयोगियों के बीच एक दोस्ताना मुकाबला है। हम दोनों बस इतना चाहते हैं कि जो जीतेगा, कांग्रेस जीतेगी।"

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव का नामांकन पत्र लिया और कहा कि वह संभवतः शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के कार्यालय से नामांकन पत्र लेने के बाद सिंह ने कहा, "नामांकन पत्र लेने आया हूं। संभवतः कल भरूंगा।" उन्होंने 10 नामांकन फॉर्म लिए। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपने विधायकों के विद्रोह के कारण बड़े पैमाने पर आंतरिक संघर्ष के बीच अपना नामांकन वापस लेने के बाद अब केवल दो उम्मीदवार बचे हैं। शुक्रवार यानी 7 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। मतदान 17 अक्टूबर को होना है और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Web Title: What Tharoor said after Digvijaya Singh announced Congress prez bid

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे