लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, नाबालिग पहलवान के पिता ने कहा-बेटी के साथ हुई नाइंसाफी से नाराज थे

By भाषा | Updated: June 8, 2023 21:51 IST

नाबालिग पहलवान की शिकायत के बाद पोक्सो कानून के तहत जांच चल रही है। नाबालिग के पिता ने कहा ,‘यह बेहतर है कि सच अदालत में आने की बजाय अभी सामने आ जाये।’

Open in App
ठळक मुद्देमेरा भी फर्ज बनता है कि अपनी गलती सुधारूं।बेटी की बृजभूषण के खिलाफ कड़वाहट का भी स्पष्टीकरण दिया। नाबालिग लड़की फाइनल में हारकर भारतीय टीम में जगह नहीं बना सकी थी।

नई दिल्लीः नाबालिग पहलवान के पिता ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि वह अपनी बेटी के साथ हुई नाइंसाफी से नाराज थे । इस खुलासे से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला कमजोर हो सकता है ।

पिछले छह महीने से पहलवान यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं । नाबालिग पहलवान की शिकायत के बाद पोक्सो कानून के तहत जांच चल रही है। नाबालिग के पिता ने कहा ,‘‘ यह बेहतर है कि सच अदालत में आने की बजाय अभी सामने आ जाये ।’’

उनसे पूछा गया था कि अब वह अपनी बात से क्यों पलट रहे हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ अब जब बातचीत शुरू हो गई है तो सरकार ने पिछले साल मेरी बेटी की हार (एशियाई अंडर 17 चैम्पियनशिप ट्रायल) की निष्पक्ष जांच का वादा किया है । मेरा भी फर्ज बनता है कि अपनी गलती सुधारूं।’’

उन्होंने अपनी और अपनी बेटी की बृजभूषण के खिलाफ कड़वाहट का भी स्पष्टीकरण दिया। इसकी शुरुआत लखनऊ में 2022 में एशियाई अंडर 17 चैम्पियनशिप के ट्रायल से हुई जिसमें नाबालिग लड़की फाइनल में हारकर भारतीय टीम में जगह नहीं बना सकी थी।

उन्होंने रैफरी के फैसले के लिये बृजभूषण को दोषी ठहराया । उन्होंने कहा ,‘मैं बदले की भावना से भर गया था क्योंकि रेफरी के एक फैसले से मेरी बच्ची की एक साल की मेहनत बेकार हो गई थी । मैंने बदला लेने का फैसला किया ।’

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहरेसलिंगWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?