लाइव न्यूज़ :

धुंध से घिरे दिल्ली-NCR को सात नवंबर के बाद मिल सकती है राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: November 3, 2019 19:57 IST

दिल्ली एनसीआर को वायु प्रदूषण से राहत देने के लिये, मौसम के प्रतिकूल रवैये में मामूली सुधार की संभावना व्यक्त करते हुये डा. श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को हवा की गति में लगभग तीन किमी प्रतिघंटा की मामूली बढ़ोतरी हुयी है।

Open in App
ठळक मुद्देदूषित हवाओं की धुंध से घिरी दिल्ली और आसपास के इलाकों को वायु प्रदूषण से प्रभावी राहत के लिये सात नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार करना होगा।मौसम विभाग ने वातावरण में घुले दूषित तत्वों को दिल्ली के वायुमंडल से दूर धकेलने में हवा का मौजूदा रुख सक्षम नहीं होने के कारण वायु प्रदूषण के संकट से छह नवंबर तक प्रभावी राहत मिलने की संभावना से इंकार किया है।

दूषित हवाओं की धुंध से घिरी दिल्ली और आसपास के इलाकों को वायु प्रदूषण से प्रभावी राहत के लिये सात नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार करना होगा, हालांकि हवा की गति में रविवार रात से मामूली इजाफे के कारण फौरी तौर पर अगले तीन दिनों में प्रदूषण से थोड़ी बहुत राहत मिलने की क्षीण संभावना है।

मौसम विभाग ने वातावरण में घुले दूषित तत्वों को दिल्ली के वायुमंडल से दूर धकेलने में हवा का मौजूदा रुख सक्षम नहीं होने के कारण वायु प्रदूषण के संकट से छह नवंबर तक प्रभावी राहत मिलने की संभावना से इंकार किया है। विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में हुयी छिटपुट बूंदाबांदी ने रविवार को वायु प्रदूषण के संकट को गहरा दिया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में रविवार को सुबह 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 483 दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को हवा की गति मामूली रूप से बढ़ने तथा हल्की बारिश होने से प्रदूषण स्तर कम हुआ और शाम को एक्यूआई 399 पर आया था।

डा. श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य या तेज बारिश, हवा में घुले दूषित तत्वों को वायुमंडल से बाहर धकेलने में सक्षम होती है लेकिन हल्की बूंदाबांदी में दूषित कण वायुमंडल में व्याप्त नमी के साथ मिलकर धुंध की परत को गहरा देते हैं। जिसकी वजह से हवा की गुणवत्ता में गिरावट आना तय है।

दिल्ली एनसीआर को वायु प्रदूषण से राहत देने के लिये, मौसम के प्रतिकूल रवैये में मामूली सुधार की संभावना व्यक्त करते हुये डा. श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को हवा की गति में लगभग तीन किमी प्रतिघंटा की मामूली बढ़ोतरी हुयी है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को हालांकि सुबह हल्का कोहरा होने के कारण वायु प्रदूषण की परेशान बढ़ेगी लेकिन दिन में धूप निकलने और हवा की गति 18 से 20 किमी प्रतिघंटा होने की उम्मीद को देखते हुये दोपहर तक प्रदूषण से हल्की राहत मिल सकती है।

डा. श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम का यह मिजाज बुधवार तक बरकरार रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि छह नवंबर को हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में सामान्य से तेज बारिश की संभावना है। इसके बाद सात नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के इलाकों तक पहुचंने के कारण इन क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश की उम्मीद है।

उन्होंने माना कि इससे हालांकि तापमान में गिरावट के साथ कोहरे में बढ़ेातरी होगी लेकिन हवा की गति में सुधार के कारण वातावरण में घुले दूषित तत्वों से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र को सात नवंबर से प्रभावी राहत मिल सकेगी। 

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी