लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसाः सीबीआई ने पूर्वी मेदिनीपुर में 11 लोगों को गिरफ्तार किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 9, 2021 19:51 IST

West Bengal post-poll violence:सितंबर में सीबीआई ने राज्य में चुनाव के बाद की हिंसा में कई आपराधिक अपराधों में कथित संलिप्तता के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने 6 सितंबर को हावड़ा जिले का दौरा किया था। तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया है। 14 जून को पलाश मंडल की हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मामलों की जांच के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को पूर्वी मेदिनीपुर में ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया है।

सितंबर में सीबीआई ने राज्य में चुनाव के बाद की हिंसा में कई आपराधिक अपराधों में कथित संलिप्तता के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया था। सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने 6 सितंबर को हावड़ा जिले का दौरा किया और उन सभी छह को डोमजूर इलाके से हिरासत में लिया।

सीबीआई ने हिंसा से जुड़े एक अलग मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया है। सीबीआई ने हत्या के एक अलग मामले में एसके मिजानूर, एसके फतेनूर उर्फ फते और एसके इमदादुल इस्लाम के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

हल्दिया अदालत में दायर अपने आरोप पत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता के परिजन पर हमला किया गया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जोशी ने कहा, ‘‘पीड़ित को पहले नंदीग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में कोलकाता के पीजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।’’

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजेंद्र शर्मा और एक नाबालिग को नदिया जिले में 14 जून को पलाश मंडल की हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।

एजेंसी ने मंडल के घर में बंदूक, खंजर, ट्यूबवेल पाइप और लोहे की रॉड से कथित रूप से तोड़फोड़ करने के आरोप में 10 आरोपियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘उन्होंने शिकायतकर्ता के घर में कथित तौर पर तोड़फोड़ की और उसके पति को बाहर खींच लिया।

एक आरोपी ने शिकायतकर्ता के पति के सिर पर कथित तौर पर गोली मार दी, जिसके बाद वह गिर गया। पीड़ित को शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’ सीबीआई ने शर्मा समेत 15 आरोपियों के खिलाफ 10 सितंबर को आरोप पत्र दाखिल किया था। उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने एक आरोपी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया और दूसरे (नाबालिग) को रिमांड होम भेज दिया। विस्तृत जांच जारी है।’’ 

 

 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोर्टममता बनर्जीटीएमसीसीबीआईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो