लाइव न्यूज़ :

भाजपा का आरोप, पश्चिम बंगाल की पुलिस अमित शाह की रैली के लिए अनुमति देने में कर रही देर

By भाषा | Updated: February 22, 2020 06:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने गुरुवार को कोलकाता पुलिस को एक पत्र सौंप कर रैली की अनुमति मांगी थी। राज्य बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी को समाप्त होंगी।

 पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य पुलिस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक मार्च को प्रस्तावित रैली के लिए अनुमति देने में देर कर रही है। शाह का शहीद मीनार मैदान में एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। भाजपा की राज्य इकाई संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के पारित होने के लिए उनको सम्मानित करना चाहती है।

घोष ने कहा, "हमें अभी तक रैली के लिए पुलिस से अनुमति नहीं मिली है। पुलिस विभाग कह रहा है कि उस समय बोर्ड परीक्षाएं चल रही होंगी और हम लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्होंने यह कारण बताया और देर कर रहे हैं।’’

घोष ने कहा कि शहीद मीनार मैदान न तो आवासीय क्षेत्र में स्थित है और न ही इसके आसपास कोई स्कूल है। उन्होंने कहा कि उस दिन कोई परीक्षा भी निर्धारित नहीं है। "इस मामले का राजनीतिकरण करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।"

भाजपा ने गुरुवार को कोलकाता पुलिस को एक पत्र सौंप कर रैली की अनुमति मांगी थी। राज्य बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी को समाप्त होंगी। उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं 12 मार्च से 27 मार्च के बीच होंगी। अगर अनुमति मिलती है तो केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभालने के बाद यह शाह की पश्चिम बंगाल की दूसरी यात्रा होगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया