बंगाल: यादवपुर विश्वविद्यालय अपने परिसर में ‘जेंडर न्यूट्रल’ शौचालय स्थापित करने पर कर रहा है विचार

By भाषा | Published: November 29, 2019 03:29 PM2019-11-29T15:29:35+5:302019-11-29T15:31:15+5:30

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन को परिसर में दो ‘जेंडर न्यूट्रल’ शौचालय स्थापित करने का प्रस्ताव मिला है, जिनका इस्तेमाल पुरुष, महिलाएं और ट्रांसजेंडर सभी कर सकें। विश्वविद्यालय इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

West Bengal: Jadavpur University is considering setting up 'gender neutral' toilets in its campus | बंगाल: यादवपुर विश्वविद्यालय अपने परिसर में ‘जेंडर न्यूट्रल’ शौचालय स्थापित करने पर कर रहा है विचार

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (Image Source: Pixabay)

Highlightsएक प्रोफेसर ने बताया, ‘‘इस प्रस्ताव को अभी परिसर में विकास कार्यों को देखने वाले पैनल के सामने रखा जाना बाकी है।''प्रोफेसर ने बताया, ''हम न केवल ‘जेंडर न्यूट्रल’ बल्कि दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।’’

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के यादवपुर विश्वविद्यालय अपने परिसर में ‘जेंडर न्यूट्रल’ शौचालय स्थापित करने के छात्र संघ के एक प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन को परिसर में दो ‘जेंडर न्यूट्रल’ शौचालय स्थापित करने का प्रस्ताव मिला है, जिनका इस्तेमाल पुरुष, महिलाएं और ट्रांसजेंडर सभी कर सकें। विश्वविद्यालय इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

कला संकाय छात्र संघ (एएफएसयू) के सदस्य द्वैपायन ने बताया कि यदि अधिकारी इस पर विचार करते हैं और ‘जेंडर न्यूट्रल’ शौचालय स्थापित करते हैं तो छात्र संघ को प्रसन्नता होगी।

छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को यह प्रस्ताव कुछ समय पहले भेजा था। एक प्रोफेसर ने बताया, ‘‘इस प्रस्ताव को अभी परिसर में विकास कार्यों को देखने वाले पैनल के सामने रखा जाना बाकी है। हम न केवल ‘जेंडर न्यूट्रल’ बल्कि दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।’’

Web Title: West Bengal: Jadavpur University is considering setting up 'gender neutral' toilets in its campus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे