West Bengal HS Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक, 88.44% स्टूडेंट हुए पास

By विनीत कुमार | Published: June 10, 2022 12:53 PM2022-06-10T12:53:32+5:302022-06-10T12:55:51+5:30

West Bengal HS Result 2022: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) की ओर से 12वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। 12वीं में इस बार कुल 88.44% स्टूडेंट पास हुए हैं।

West Bengal HS Result 2022 direct link 88-44% Students Pass, check resullt at wbresults nic in | West Bengal HS Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक, 88.44% स्टूडेंट हुए पास

West Bengal HS Result 2022: 12वीं का रिजल्ट जारी (फाइल फोटो)

West Bengal HS Result 2022: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने विज्ञान, वाणिज्य और कला विषयों के परिणाम जारी कर दिए हैं। इन्हें शुक्रवार को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया। छात्र लॉगिन विंडो में आवश्यक डिटेल्स आदि डालकर पश्चिम बंगाल 12वीं के अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। इस बार कुल 88.44% स्टूडेंट 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।

इस साल कुल 744655 छात्रों ने पश्चिम बंगाल एचएस (HS) परीक्षा के लिए नामांकन किया था। इसमें से 720862 उपस्थित हुए और कुल 636875 छात्र West Bengal HS Result 2022 की 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। लड़कों के पास होने का प्रतिशत 90.19 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कियों के लिए यह 86.98 प्रतिशत है। पिछले साल कुल 8,19,202 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

West Bengal HS Result 2022: टॉपर्स की लिस्ट

रैंक

छात्र/छात्रा का नाम

मार्क्स

1.

अदिशा देबशर्मा

498

2.

सायनदीप सामंता

497

3.

रोहिन सेन

496

3.

सोहम दास

496

3.

परिचय परी 

496

4

8 स्टूडेंट

495

5

11 स्टूडेंट

494

West Bengal HS Result 2022: 12वीं के नतीजे इस लिंक पर चेक करें

पश्चिम बंगाल बोर्ड के 12वीं के नतीजे wbchse.nic.in और wbresults.nic.in वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से छात्र रिजल्ट चेक कर पाएंगे। दोनों लिंक रिजल्ट के लिए एक्टिव कर दिए गए हैं।

- रिजल्ट के लिए सबसे पहले पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर डब्ल्यूबी बोर्ड एचएस रिजल्ट लिंक नजर आएगा, वहां क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन विंडो खुलेगी। इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज कराएं।
- इतना कुछ करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही WBCHSE HS का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट की कॉपी का एक प्रिंटआउट जरूर लें ताकि भविष्य में इसका जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकें।

इससे पहले साल 2021 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.69% था। वहीं 2020 में 90.13 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। इन दोनों वर्षों में कोरोना के कारण परीक्षा प्रभावित हुई थी। साल 2019 में पास प्रतिशत 86.92 प्रतिशत था।

Web Title: West Bengal HS Result 2022 direct link 88-44% Students Pass, check resullt at wbresults nic in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे