West Bengal Election Results: बीजेपी खाते में 166 और ममता बनर्जी के पास 117, रुझान में गई ममता बनर्जी सरकार?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 10:25 IST2026-05-04T09:16:21+5:302026-05-04T10:25:55+5:30

West Bengal Election Results: निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है।

West Bengal Election Results live updates BJP has 166 seats, Mamata Banerjee has 117 seats, BJP is ahead in the trends, TMC is behind | West Bengal Election Results: बीजेपी खाते में 166 और ममता बनर्जी के पास 117, रुझान में गई ममता बनर्जी सरकार?

West Bengal Election Results

HighlightsWest Bengal Election Results:West Bengal Election Results:West Bengal Election Results:

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी रहने के बीच विभिन्न टेलीविजन चैनलों द्वारा प्रसारित शुरुआती रुझानों में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर मामूली बढ़त हासिल करती दिखी। निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा 54 पर आगे हैं। ममता बनर्जी 35 सीट पर हैं।

तृणमूल करीब 1118 सीट पर आगे है जबकि भाजपा 166 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। दोनों दलों के बीच करीबी मुकाबला है। राज्य की 293 विधानसभा सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई।

उपचुनाव: पांच राज्य की सात विधानसभा सीट पर मतगणना जारी

पांच राज्य की सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से जारी है। गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना आणंद जिले के वल्लभ विद्यानगर स्थित बीजेवीएम कॉलेज परिसर में डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई।

असम में हिमंत व गौरव ने शुरुआती बढ़त हासिल की

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जालुकबारी और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं। टेलीविजन चैनलों में प्रसारित शुरुआती रुझानों में यह जानकारी दी गई। असम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिंज्योति गोगोई भी खोवांग में आगे हैं।

चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा क्रमश: दिसपुर और बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।

Web Title: West Bengal Election Results live updates BJP has 166 seats, Mamata Banerjee has 117 seats, BJP is ahead in the trends, TMC is behind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे