पश्चिम बंगालः डॉक्टरों की हड़ताल को फिल्मकार अपर्णा सेन का समर्थन, बोलीं- नहीं चाहिए ममता सरकार से अवॉर्ड्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 15, 2019 05:55 AM2019-06-15T05:55:53+5:302019-06-15T05:55:53+5:30

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों का कहना है कि हालातों को देखते हुए हम अपनी सुविधा अब नहीं दे सकते हैं इस कारण से इस्तीफा दे रहे हैं।

west bengal doctors protest filmmaker aparna sen said she will not receive any award mamata goverment | पश्चिम बंगालः डॉक्टरों की हड़ताल को फिल्मकार अपर्णा सेन का समर्थन, बोलीं- नहीं चाहिए ममता सरकार से अवॉर्ड्स

पश्चिम बंगालः डॉक्टरों की हड़ताल को फिल्मकार अपर्णा सेन का समर्थन, बोलीं- नहीं चाहिए ममता सरकार से अवॉर्ड्स

Highlightsइसी बीच फिल्मकार अपर्णा सेन ने डॉक्टरों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया है।पर्णा ने ममता सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया है।

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल का असर देश के अलग-अलग राज्यों में दिख रहा है। बीते मंगलवार से हड़ताल पर गए डॉक्टर्स ने ममता सरकार की अपील के बाद भी अपनी हड़ताल वापस नहीं ली है। इसी बीच 80 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

डॉक्टरों का कहना है कि हालातों को देखते हुए हम अपनी सुविधा अब नहीं दे सकते हैं इस कारण से इस्तीफा दे रहे हैं। दरअसल एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने दो जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की थी जिसके बाद से ही डॉक्टर हड़ताल पर हैं। 

इसी बीच फिल्मकार अपर्णा सेन ने डॉक्टरों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। अपर्णा ने ममता सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया है। अपर्णा ने  कहा है कि मैं डॉक्टरों के खिलाफ हुई हिंसा के विरोध में ममता सरकार से कोई भी अवॉर्ड नहीं लूंगी। 

ममता के करीबी में एक समय पर अपर्णा को माना जाता था। उन्होंने ममता से अपील करते हुए कहा ‘आप हमारी अभिभावक की तरह हैं। आप उन सभी डॉक्टरों से बड़ी हैं। आप उनकी मां जैसी हैं इसलिए कृप्या उनका ध्यान रखें। हड़ताल का असर देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अन्य राज्यों पर भी पड़ रहा है। 

Web Title: west bengal doctors protest filmmaker aparna sen said she will not receive any award mamata goverment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे