West Bengal Dengue Cases 2023: पश्चिम बंगाल में डेंगू ने किया बेहाल, राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 से अधिक, सरकार ने किया अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 23, 2023 09:35 AM2023-09-23T09:35:36+5:302023-09-23T09:36:18+5:30

West Bengal Dengue Cases 2023: दो मरीजों की कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उनमें से एक सॉल्ट लेक से था तथा दूसरा बाघा जतीन का निवासी था।

West Bengal Dengue Cases 2023 Dengue wreaks havoc in West Bengal death toll rises to more than 30 government alerts | West Bengal Dengue Cases 2023: पश्चिम बंगाल में डेंगू ने किया बेहाल, राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 से अधिक, सरकार ने किया अलर्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsदो अन्य लोगों की मौत नजदीकी खड़गपुर में हुई।केरल से लौटे एक प्रवासी मजदूर निपाह से संक्रमित नहीं पाया गया है।डेंगू से पीड़ित 28 वर्षीय एक चिकित्सक की शुक्रवार को कोलकाता के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

West Bengal Dengue Cases 2023: पश्चिम बंगाल में डेंगू से छह और लोगों की मौत होने से इस वर्ष राज्य में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 से अधिक हो गयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दो मरीजों की कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उनमें से एक सॉल्ट लेक से था तथा दूसरा बाघा जतीन का निवासी था।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में और दो अन्य लोगों की मौत नजदीकी खड़गपुर में हुई। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केरल से लौटे एक प्रवासी मजदूर निपाह से संक्रमित नहीं पाया गया है।

उसमें निपाह संक्रमण के जैसे लक्षण देखे गए थे जिसके बाद उसकी जांच करायी गयी थी। उन्होंने बताया कि मजदूर का बेलियाघाटा आईडी हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है और उसे तेज बुखार और गले में संक्रमण है। डेंगू से पीड़ित 28 वर्षीय एक चिकित्सक की शुक्रवार को कोलकाता के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देबोद्युति चट्टोपाध्याय की ‘डेंगू हेमरेज शॉक सिंड्रोम’ के कारण तड़के मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि चट्टोपाध्याय का हाल में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और सर्जरी के बाद वह मधुमेह से पीड़ित हो गए थे। साथ ही उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिससे उनकी मौत हो गई। वह दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में रहते थे।

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 38 वर्षीय महिला की मौत

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 38 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और करीब 20 दिन पहले उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक सूत्र ने कहा, "महिला को इंसेफलाइटिस था। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और सीधे आईसीयू (सघन देखभाल इकाई) में भर्ती करते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वह बीमारी से उबर नहीं सकी।" सूत्र के मुताबिक, महिला ने 17 सितंबर को दम तोड़ दिया। उसने बताया कि आरएमएल अस्पताल में इस साल अब तक डेंगू से चार मरीजों की मौत हो चुकी है।

Web Title: West Bengal Dengue Cases 2023 Dengue wreaks havoc in West Bengal death toll rises to more than 30 government alerts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे