पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 30, 2020 06:16 AM2020-07-30T06:16:22+5:302020-07-30T06:23:00+5:30
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मित्रा को कुछ दिनों पहले ही किडनी की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था
पश्चिम बंगालकांग्रेस कमेटी (डब्ल्यूबीपीसीसी) के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन हो गया है। मित्रा (78) को नियमित जांच के लिये पिछले सप्ताह कोलकाता में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में भर्ती किडनी संबंधी रोग के चलते उनके क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ा हुआ था।
West Bengal Congress President Somen Mitra passes away at a hospital in Kolkata. pic.twitter.com/afnzWcoJSG
— ANI (@ANI) July 29, 2020
सोमेन मित्रा के निधन की खबर पश्चिम बंगालकांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के लिए जरिए साझा की है। कांग्रेस पार्टी ने लिखा- 'पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। यह हमारे लिए बड़ी क्षति है, हमारी संवेदनाएं दादा के परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
WBPCC President Somen Mitra has breathed his last, a short while ago. As we struggle to come to terms with this immense loss, all our prayers and thoughts are with Dada’s family.
— West Bengal Congress (@INCWestBengal) July 29, 2020
May his soul rest in peace 🙏 pic.twitter.com/6T207fyt2A