West Bengal College's merit list: तीसरी बार सनी लियोनी का नाम आया, लिस्ट में डैनी डेनियल्स और मिया खलीफा भी

By भाषा | Published: August 29, 2020 09:44 PM2020-08-29T21:44:10+5:302020-08-29T21:44:10+5:30

कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम बारासात राजकीय कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित प्रतिभागियों की सूची में तीसरे स्थान पर है। सूची में सनी लियोनी से ऊपर अमेरिकी पोर्न स्टार डैनी डेनियल्स और लेबनान की वेबकैम मॉडल मिया खलीफा का नाम है।

West Bengal College's merit list Sunny Leone's name comes third time, Danny Daniels and Mia Khalifa are also in the list | West Bengal College's merit list: तीसरी बार सनी लियोनी का नाम आया, लिस्ट में डैनी डेनियल्स और मिया खलीफा भी

बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश की प्रथम सूची में भी लियोनी का नाम शीर्ष पर नजर आया था। (file photo)

Highlightsसूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम नजर आया। राज्य में इस तरह का वाकया एक हफ्ते में तीसरी बार हुआ है।कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि शरारत करने वालों के खिलाफ बारासात पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।कुछ लोग अपना स्वार्थ साधने के लिए शैक्षणिक संस्थान की छवि खराब करने के लिए यह सब कर रहे हैं।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में शनिवार को एक और कॉलेज की मेधा सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम नजर आया। राज्य में इस तरह का वाकया एक हफ्ते में तीसरी बार हुआ है।

कॉलेज प्रशासन ने यह शरारत करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम बारासात राजकीय कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित प्रतिभागियों की सूची में तीसरे स्थान पर है। सूची में सनी लियोनी से ऊपर अमेरिकी पोर्न स्टार डैनी डेनियल्स और लेबनान की वेबकैम मॉडल मिया खलीफा का नाम है।

नाम के साथ आवेदन और अनुक्रमांक भी था। कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि शरारत करने वालों के खिलाफ बारासात पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तृणमूल छात्र परिषद द्वारा संचालित कॉलेज छात्र संघ ने पुलिस थाने में एक अलग प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ लोग अपना स्वार्थ साधने के लिए शैक्षणिक संस्थान की छवि खराब करने के लिए यह सब कर रहे हैं।

कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बज-बज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित 157 प्रतिभागियों की सूची में 151वें स्थान पर देखा गया था। इसके पहले कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश की प्रथम सूची में भी लियोनी का नाम शीर्ष पर नजर आया था। आशुतोष कॉलेज ने भी मामले में शिकायत दर्ज कराई है। 

Web Title: West Bengal College's merit list Sunny Leone's name comes third time, Danny Daniels and Mia Khalifa are also in the list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे