लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से सीएम ममता का सवाल,आप भारत के प्रधानमंत्री हैं या पाकिस्तान के राजदूत ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 14:27 IST

सीएम ममता ने कहा ने मोदी से सवाल किया कि आप भारत के प्रधानमंत्री हैं या पाकिस्तान के राजदूत ? आप हर मामले पर पाकिस्तान का महिमामंडन क्यों करते हैं? ममता ने कहा कि यह शर्म की बात है कि आजादी से 70 साल बाद भी हमें अपनी नागरिकता साबित करनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत एक बड़ा देश है, जिसकी संस्कृति और विरासत समृद्ध है, आप हमारे देश की तुलना पाकिस्तान से क्यों बार-बार तुलना करते हैं?ममता ने सिलीगुड़ी रैली में पूछा कि क्या प्रधानमंत्री भारत के बारे में भूल गए हैं जो उन्हें बार-बार पाकिस्तान के बारे में बात करने आवश्यकता पड़ती है। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सिलीगुड़ी में रैली किया। रैली के दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया, ‘‘भारत एक बड़ा देश है, जिसकी संस्कृति और विरासत समृद्ध है, आप हमारे देश की तुलना पाकिस्तान से क्यों बार-बार तुलना करते हैं?’’ 

सीएम ममता ने कहा ने मोदी से सवाल किया कि आप भारत के प्रधानमंत्री हैं या पाकिस्तान के राजदूत ? आप हर मामले पर पाकिस्तान का महिमामंडन क्यों करते हैं? ममता ने कहा कि यह शर्म की बात है कि आजादी से 70 साल बाद भी हमें अपनी नागरिकता साबित करनी होगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए सवाल किया कि वह भारत की तुलना बार-बार पाकिस्तान से क्यों करते हैं। ममता ने सिलीगुड़ी में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में आयोजित एक रैली में कहा कि यह शर्म की बात है कि आजादी से 70 साल बाद भी लोगों को अपनी नागरिकता साबित करनी पड़ रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा, ‘‘भारत एक बड़ा देश है जिसकी संस्कृति एवं विरासत समृद्ध है। आप हर मामले में पाकिस्तान का जिक्र क्यों करते हैं?’’ उन्होंने भाजपा पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के क्रियान्वयन को लेकर ‘‘जानबूझकर’’ भ्रम पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके नेता एक दूसरे के विरोधाभासी बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि एनआरसी लागू नहीं किया जाएगा, दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री एवं अन्य मंत्री दावा कर रहे हैं कि यह प्रक्रिया पूरे देश में लागू की जाएगी।’’ ममता ने सिलीगुड़ी रैली में पूछा कि क्या प्रधानमंत्री भारत के बारे में भूल गए हैं जो उन्हें बार-बार पाकिस्तान के बारे में बात करने आवश्यकता पड़ती है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनममता बनर्जीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं