पश्चिम बंगालः बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह की कार पर हमले के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में लाठी चार्ज, घायल हो गए नेता!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 1, 2019 01:11 PM2019-09-01T13:11:42+5:302019-09-01T16:08:26+5:30

इस घटना के बारे में अर्जुन सिंह ने बताया, 'वे हमारे पार्टी कार्यालय पर कब्जा करना चाहते थे। जब मैं चेक करने पहुंचा तो मेरी कार तोड़ दी गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।'

West Bengal: BJP MP Arjun Singh's car was allegedly vandalised by TMC workers | पश्चिम बंगालः बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह की कार पर हमले के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में लाठी चार्ज, घायल हो गए नेता!

पश्चिम बंगालः बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह की कार पर हमले के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में लाठी चार्ज, घायल हो गए नेता!

भाजपा नेता और बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह की गाड़ी पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गुस्सा निकाला। उत्तरी-24 परगना जिले के श्यामनगर रेलवे स्टेशन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में तोड़-फोड़ की। इस घटना के बारे में अर्जुन सिंह ने बताया, 'वे हमारे पार्टी कार्यालय पर कब्जा करना चाहते थे। जब मैं चेक करने पहुंचा तो मेरी कार तोड़ दी गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।'

अर्जुन सिंह की कार पर हमले के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गए। अर्जुन सिंह ने बताया, 'ये शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने मेरे सिर पर लाठीचार्ज कर दिया। मुझे गालियां दी। मेरे घर पर भी हमला किया गया।'

अर्जुन सिंह पहले टीएमसी नेता थे। तृणमूल कांग्रेस विधायक रहे अर्जुन सिंह 14 मार्च 2019 को बीजेपी में शामिल हुए थे। पार्टी ने इन्हें बैरकपुर लोकसभा सीट से दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ उतारा। यह क्षेत्र मुख्य रूप से हिंदी भाषी हिंदी भाषी लोगों का वर्चस्व वाला है। अर्जुन सिंह ने कड़े मुकाबले में त्रिवेदी को 14857 वोटों से हराया।

25 जुलाई को हुआ था घर पर हमला

अर्जुन सिंह के आवास पर 25 जुलाई की रात को बम फेंके गए और गोलीबारी भी की गई। उत्तरी 24 परगना जिले में जगतदल पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत हुई इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान भी बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने खुद पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमले का आरोप लगाया था।

Web Title: West Bengal: BJP MP Arjun Singh's car was allegedly vandalised by TMC workers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे