शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान तय करने की लोकसभा में उठी मांग, जानिए पूरी वजह...

By विशाल कुमार | Published: March 30, 2022 01:23 PM2022-03-30T13:23:50+5:302022-03-30T13:31:39+5:30

कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने अब कानून बनाना चाहिए कि शादियों में 50 से ज्यादा बाराती नहीं हों, लड़की वालों की तरफ से भी 50 से ज्यादा लोग नहीं हों और 11 से ज्यादा व्यंजन नहीं हों।

wedding 50 guests 11 dish lok sabha congress mp | शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान तय करने की लोकसभा में उठी मांग, जानिए पूरी वजह...

शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान तय करने की लोकसभा में उठी मांग, जानिए पूरी वजह...

Highlightsकांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई।गिल ने कहा कि पड़ोसी देश में पाकिस्तान में ऐसा कानून बना है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह कानून से नहीं, बल्कि अपनी इच्छा शक्ति से होगा।

नई दिल्ली:कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान की बाध्यता सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाया जाए। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई।

गिल ने कहा कि हमारे देश में शादियों में बहुत खर्च होता है, बहुत सारे लोग बुलाए जाते हैं और कई तरह के पकवान बनते हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया, ‘‘अब कानून बनाना चाहिए कि शादियों में 50 से ज्यादा बाराती नहीं हों, लड़की वालों की तरफ से भी 50 से ज्यादा लोग नहीं हों और 11 से ज्यादा व्यंजन नहीं हों।’’

गिल ने कहा कि पड़ोसी देश में पाकिस्तान में ऐसा कानून बना है और यहां भी यह कानून बनाने की जरूरत है।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘यह कानून से नहीं, बल्कि अपनी इच्छा शक्ति से होगा। सांसद खुद ऐसा करने लग जाएं तो पूरा देश भी ऐसा कर लेगा।’’

 

Web Title: wedding 50 guests 11 dish lok sabha congress mp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे