दिल्ली एनसीआर में मौसम ने लिया यू टर्न, तेंज आंधी के साथ बारिश, कई इलाकों में छाया अंधेरा
By कोमल बड़ोदेकर | Published: June 9, 2018 05:36 PM2018-06-09T17:36:57+5:302018-06-09T18:45:59+5:30
दिल्ली एनसीआर के इलाकों में शनिवार शाम आई तेज आंधी के आने से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जबकि कुछ इलाकों में बारिश की खबर है।
नई दिल्ली, 9 जून। दिल्ली एनसीआर के इलाकों में शनिवार शाम आई तेज आंधी के आने से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जबकि कुछ इलाकों में बारिश की खबर है। मौसम के अचनाक बदले मिजाज के चलते दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद सहित कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ ही अंधेरा छा गया है। कुछ इलाकों में आंधी के चलते सड़कों पर जाम लग गया है। वहीं कुछ इलाकों में होर्डिंग और पेड़ गिरने की खबरे सामने आई है।
Dust storm & strong winds hit Delhi, visuals from RK Puram area. pic.twitter.com/aNbEpNaBRi
— ANI (@ANI) June 9, 2018
बता दें कि इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा था। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, गुड़गाव, नोएडा सहित अन्य इलाकों के लिए चेतावनी जारी कर बताया था कि शनिवार शाम दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तिसगढ़ के कुछ इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है।
Dust storm, strong winds & clouds turn the sky dark in Delhi, visuals from Dwarka. pic.twitter.com/RRVN1g6v3K
— ANI (@ANI) June 9, 2018
वहीं इसके अलावा मुंबई में हो रही है जोरदार बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मुंबई के निचले इलाकों और सड़कों में पानी भरने के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते उपनगर में रेलगाड़ियों के परिचालन में भी खासी देरी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, कोंकण-ठाणे के इलाकों, अहमदनगर, परभनी और महाराष्ट्र के अन्य भागों में मॉनसून की शुरूआत की घोषण करते हुए अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
A sudden change in weather marked by dust storm & strong winds hit Delhi, visuals from Akbar Road. pic.twitter.com/Rpo4tDjlzY
— ANI (@ANI) June 9, 2018
Dust storm & strong winds hit Delhi, a change in weather brings respite from the heat. Visuals from Chhatarpur area. pic.twitter.com/uPxMoVX2CF
— ANI (@ANI) June 9, 2018
बारिश से भारी तबाही के चेतावनियों के बीच मुंबई में जानमाल की क्षति शुरू हो गई है। बारिश के चलते पानी से भरे गड्ढे में एक युवती के स्कूटी लेकर गिर जाने से मौत हो गई है। जबकि स्कूटी पर बैठी दूसरी युवती को गंभीर चोटे आईं है।