लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 46 डिग्री तक पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी की चेतावनी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 28, 2020 16:41 IST

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है. इसकी वजह से राज्य में कुछ नमी बढ़ रही है. इसके साथ ही प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर तापमान बढ़ा हुआ रहने के कारण धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की स्थिति बनने लगी है.

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश काएक बड़ा भूभाग लू की चपेट में है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में 5 जिलों में लू चल सकती है.

भोपाल: नौतपा के चौथे दिन मध्य प्रदेश काएक बड़ा भूभाग लू की चपेट में है. प्रदेश में 7 स्थानों खजुराहो, नौगांव, रीवा, सीधी, ग्वालियर, दतिया और मुरैना में बीते 24 घंटों में तापमान 46 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया. आज भी प्रदेश के बड़े हिस्से में लू चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में 5 जिलों में लू चल सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर एवं रीवा संभागों के जिलों में कही कही हल्की वर्षा दर्ज की गई. राज्य के शेष संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा. रीवा, सीधी सतना, छिंदवाडा, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, राजगढ़, खरगौन, ग्वालियर, दतिया, गुना एवं मुरैना जिलों में लू का प्रभाव रहा. 

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है. इसकी वजह से राज्य में कुछ नमी बढ़ रही है. इसके साथ ही प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर तापमान बढ़ा हुआ रहने के कारण धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की स्थिति बनने लगी है.

अधिकतम तापमनों के पैमाने पर राज्य के सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नही हुआ. रीवा, संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सैल्सियस खजुराहो, नौगांव, रीवा, सीधी, ग्वालियर, दतिया और मुरैना में दर्ज किया गया. पूर्वानुमान: मौसम कार्यालय के द्बारा रीवा एवं चंबल संभागों के जिलों में कही कही हल्की वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. वहीं राज्य के शेष संभागों का मौसम शुष्क रहेगा.

आगामी 24 घंटों के दौरान छतरपुर, होशंगाबाद, ग्वालियर, खंडवा एवं खरगौन जिलों में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है.  मौसम कार्यालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आम लोग  सूर्य कीकिरणों से सीधे संपर्क में आने से बचे. हल्के रंग के सूती कपड़े पहने. अपने सिर को कपड़ें से ढ़क्कर रखे. अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया